54 लाख रुपए न मिलने पर युवक ने की आत्महत्या, अमजद पठान पर लगाया गंभीर आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट: सत्यनारायण बैरागी

मंदसौर: जिले के सुवासरा क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दुखद घटना सामने आई, जहां मनीष व्यास नामक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना स्थल पर हुई तलाशी के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें आत्महत्या का कारण स्पष्ट रूप से लिखा हुआ था।

सुसाइड नोट में लगाया 54 लाख रुपए हड़पने का आरोप

सुसाइड नोट के अनुसार, मनीष ने अमजद पठान और उसके भाई आजाद पठान पर 54 लाख रुपए न लौटाने का आरोप लगाया है। नोट में मनीष ने लिखा कि अमजद पठान लंबे समय से उसे बहलाता रहा और कई बार पैसे लौटाने का आश्वासन देने के बावजूद रकम वापस नहीं की। यह राशि उसे बाजार में लोगों को चुकानी थी, जिसके दबाव में वह मानसिक रूप से टूट गया और आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।

नगरवासियों में आक्रोश, शव को चौराहे पर रखकर प्रदर्शन

घटना की जानकारी फैलते ही नगर के कई समाजजन, व्यापारी और स्थानीय लोग पेट्रोल पंप चौराहे पर एकत्रित हो गए। प्रदर्शनकारियों ने मनीष के शव को चौराहे पर रखकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अमजद पठान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रमुख मांगें इस प्रकार थीं–

  1. अमजद पठान के अवैध मकान पर कार्रवाई की जाए।
  2. मनीष के 54 लाख रुपए परिजनों को दिलाए जाएं।
  3. अमजद और उसके भाई पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए।

प्रशासन ने अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर

स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक अमला तुरंत मौके पर पहुंचा। जिला पंचायत सदस्य विजय पाटीदार, विधायक हरदीप सिंह डंग सहित कई जनप्रतिनिधि भी स्थल पर मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों की मांग पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने अमजद पठान के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। इसके बाद परिजनों व समाजजनों को समझाइश दी गई, हालांकि लोग अपनी अन्य मांगों पर अब भी अड़े हुए दिखे।

परशुराम सेना के प्रदेश मंत्री पंकज व्यास का बयान

घटना स्थल पर मौजूद परशुराम सेना के प्रदेश मंत्री पंकज व्यास ने कहा कि मृतक को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाने चाहिए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

महूँ में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस; मंत्री तुलसीराम सिलावट और अन्य नेता उपस्थित

संवाददाता :- योगेश मिथोरिया महूँ : पातलपानी स्थल पर जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी

झारखंड राज्य स्थापना दिवस रजत पर्व और बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जामताड़ा में भव्य समारोह

संवाददाता: रतन कुमार झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस रजत पर्व और

डीसी समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने भगवान बिरसा की 150वीं जयंती पर किया नमन

धनबाद में आज झारखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के साथ-साथ

महूँ में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस; मंत्री तुलसीराम सिलावट और अन्य नेता उपस्थित

संवाददाता :- योगेश मिथोरिया महूँ : पातलपानी स्थल पर जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी

‘व्हाइट कॉलर’ टेरर मॉड्यूल का सरगना कहां छिपा? इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की तैयारी

जम्मू-कश्मीर पुलिस इंटरस्टेट ‘व्हाइट कॉलर’ टेरर मॉड्यूल का पूरा नेटवर्क उजागर करने

धार के लालबाग परिसर में जनजातीय गौरव दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

रिपोर्ट: उपेंद्र कुमावत धार: जिले में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन बड़ी

नौगाम थाने में इतना बड़ा धमाका कैसे हुआ? डीजीपी ने बताई पूरी घटना

श्रीनगर: नौगाम थाना परिसर में 14 नवंबर की रात हुआ भीषण विस्फोट

बिहार चुनाव 2025: यादव उम्मीदवारों, महिलाओं और जिलावार प्रदर्शन से जुड़े अहम आंकड़े

बिहार: विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे सामने आने के बाद अब विस्तृत

करिश्मा कपूर की बेटी की फीस का विवाद: दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा—’अदालत को ड्रामा का मंच न बनाएं’

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और उनके पूर्व पति संजय कपूर की करोड़ों

बिजली कनेक्शन काटा गया तो शख्स ने उठा लिया अजीब कदम, आधा शहर अंधेरे में डूबा

केरल: कासरगोड जिले में एक व्यक्ति ने बिजली विभाग से नाराज़ होकर

अमेरिका ने कई आयातित वस्तुओं पर शुल्क हटाए

दुनिया भर से आने वाले दर्जनों उत्पादों पर लगाए गए टैरिफ से

एक करोड़ 69 लाख का स्टेडियम ढाई से तीन साल में हुआ खंडहर

रिपोर्ट - अभिषेक तिवारी गंजबासौदा: के ग्राम रजोदा में बना नया खेल

भोपाल में युवक घर में बना रहा था जाली नोट

पिपलानी थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो अपने

अभिनेता अरशद वारसी की मां से जुड़ी भावुक याद

बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी ने अपनी मां के अंतिम दिनों से जुड़ा

बिरसा मुंडा जयंती पर नगर पालिका परिषद बिजुरी में हुआ भव्य कार्यक्रम

Report: Punit sen अनूपपुर। बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर नगर पालिका

बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत, भाजपा मुख्यालय में विजय उत्सव

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की भारी बहुमत से विजय के उपरांत

सीआईएसएफ मे दीक्षांत समारोह सम्पन्न, 1719 आरक्षकों ने 43 सप्ताह के प्रशिक्षण के बाद ली राष्ट्र सुरक्षा की शपथ

बड़वाह: केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र बड़वाह (मध्य प्रदेश)

अमित भंगेल के विवादित बयान पर सिंधी समाज आक्रोशित, पुतला दहन कर जताया विरोध

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे रतलाम। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना से जुड़े अमित बघेल (उर्फ

जनजातीय गौरव दिवस पर विशेष कार्यशाला सम्पन्न

जनजातीय समाज के रोग एवं होम्योपैथी की भूमिका पर विशेषज्ञों ने रखे