बेंगलुरु में युवती के साथ बीच सड़क पर छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी के बाहरी इलाके आनेकल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 25 वर्षीय युवती के साथ सरेआम छेड़छाड़ और मारपीट की गई। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज अब सामने आ चुकी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।


क्या है मामला?

घटना रविवार शाम करीब 4 बजे की है जब पीड़िता किराने का सामान लेने के लिए बाहर निकली थी। तभी 4-5 युवकों के एक समूह ने, जो कथित रूप से गांजा और पेंट सॉल्वेंट के नशे में थे, रास्ता रोक लिया और अश्लील हरकतें करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती से मारपीट भी की


घर तक पहुंचा उत्पात, मोहल्ले में मचाया हंगामा

मारपीट के बाद युवती स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह अपने घर पहुंची, लेकिन उत्पात मचाने वाले आरोपी वहीं नहीं रुके। वे युवती के घर तक पीछा करते हुए पहुंच गए और जबरन अंदर घुसने की कोशिश की। उन्होंने मोहल्ले में भी हंगामा किया और मदद करने आए लोगों पर हमला किया। आसपास लगे CCTV कैमरों में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई।


पीड़िता की आपबीती

युवती ने बताया, “मैं अकेली बाजार जा रही थी, तभी कुछ लड़के झगड़ते हुए दिखे और फिर अचानक मेरी तरफ बढ़े। उन्होंने मुझे छूने की कोशिश की, गंदी बातें कीं और जब मैंने विरोध किया तो मुझे मारा। मैंने खुद को बचाने के लिए लात मारी। कुछ लोग मेरी मदद के लिए आए, लेकिन उन लड़कों ने उनके साथ भी मारपीट की। मैं किसी तरह भागकर घर पहुंची, लेकिन वे वहां भी पहुंच गए।”


मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

बेंगलुरु रूरल एसपी के अनुसार, मुख्य आरोपी को चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस बाकी आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है। वहीं, मुख्य आरोपी के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पीड़िता के जिम ट्रेनर मित्र के खिलाफ भी एक मामला दर्ज किया गया है।


जांच जारी

फिलहाल बन्नेरघट्टा पुलिस स्टेशन में दो अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी है और CCTV फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

hpv-vaccination की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री

hpv-vaccination शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति का किया आह्वान: उप मुख्यमंत्री शुक्ल hpv-vaccination

mp tourism : नौरादेही टाइगर रिजर्व की और बढ़ी रौनक, अब पर्यटकों को दिखेंगे ये नए वन्य जीव

mp tourism : मुख्यमंत्री द्वारा चीता पुनर्वास के लिए बाड़े का भूमि-पूजन,

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जन-मन सभागार का भूमि पूजन

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री निवास परिसर में बनेगा विशाल ऑडिटोरियम

Chhattisgarh : सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं संग देखी “द केरला स्टोरी”

Chhattisgarh : छात्राओं के साथ मुवी देखने पहुंची मंत्री रिपोर्टर: आकाश कसेरा

Mahasamund Ropeway Accident : महासमुंद में रोपवे हादसा, कांग्रेस जांच टीम पहुंची घटना स्थल

Mahasamund Ropeway Accident : मां खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा महासमुंद जिले के

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों के लिए आर्थिक मदद: संबल या सियासी दांव?

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मजदूर योजना छत्तीसगढ़

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा