पेपर मिल के बाहर भूसे से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, इलाके में हड़कंप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
A truck loaded with straw caught fire outside a paper mill, causing panic in the area.

रिपोर्ट- रवींद्र कुमार

बिजनौर: नगीना मार्ग स्थित मोहित पेपर मिल के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई जब भूसे से भरे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। ट्रक धू-धू कर जलने लगा और देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे, लेकिन भूसे के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि काफी समय बीत जाने के बाद भी दमकल की गाड़ियाँ मौके पर नहीं पहुंचीं, जिससे आग और भड़क उठी। घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। ट्रक चालक व आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायज़ा ले रही है। सूचना मिलते ही आस-पास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए। आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Beehar Riverfront project : बीहर रिवर फ्रंट शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण करें: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

Beehar Riverfront project : उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में

Beehar Riverfront project : बीहर रिवर फ्रंट शेष कार्य को शीघ्र पूर्ण करें: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

Beehar Riverfront project : उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में

ChattisgarhNews:एनएमडीसी खदान में हुआ हादसा

रिपोर्टर: आज़ाद सक्सेना दंतेवाड़ा जिले के बचेली स्थित नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन

Khatushyam: चार दिन में 6 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन

Khatushyam : धार्मिक नगरी खाटू धाम में आयोजित बाबा श्याम का आठ

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,

RaigarhNews : बंद कमरे से युवक की खून से लथपथ लाश मिली, हत्या या आत्महत्या?

संवाददाता– भूपेन्द्र गबेल RaigarhNews : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में