,

मक्का से भरा ट्रक खाई में गिरा, लगी भीषण आग – चालक-परिचालक ने बचाई जान

फिरोजाबाद ब्यूरो

फिरोजाबाद: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर थाना मटसेना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ। विहार से हरियाणा जा रहा मक्का से लदा ट्रक असंतुलित होकर पलट गया और आग का गोला बन गया। हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी आना बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए खाई में गिर गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। गनीमत रही कि चालक और परिचालक समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस हादसे से एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि किसी तरह का जानमाल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

सोनभद्र का शाहरुख़: एक युवक ने 9 बार किया विवाह, लाखों का लोन लेकर गायब!..यह भी पढ़े

सहारनपुर में हुआ हादसा, भाजपा नेता योगेश रोहिल्ला ने पत्नी और 3 बच्चों को मारी गोली

अफगान महिला पत्रकार के सवाल पर Khawaja Asif का ऐसा इशारा, वीडियो हुआ वायरल

Khawaja Asif: न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा से जुड़े कार्यक्रमों के दौरान…

Earthquake: चीन के दाओचेंग के पास 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानिए कितना है खतरा

Earthquake: चीन में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिली…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. ओडिशा से MP जा…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP Weather: प्रदेश में…