मेरठ में मदरसे में पढ़ने आई छात्रा से कई वर्षों तक दुष्कर्म, जबरन कराया गया गर्भपात; मौलाना गिरफ्तार, पत्नी भी शामिल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

मेरठ, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 22 वर्षीय युवती ने मदरसे के मौलाना पर कई वर्षों तक बलात्कार और जबरन गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि जब वह तीन साल पहले बिहार से धार्मिक शिक्षा लेने के लिए मेरठ आई थी, तब से ही आरोपी मौलाना ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। हैरानी की बात ये है कि इस अमानवीय कृत्य में मौलाना की पत्नी भी शामिल रही, जो पीड़िता को धमकाकर चुप रहने के लिए मजबूर करती रही।

मदरसे में शिक्षा लेने आई थी, बना दी गई शोषण का शिकार

घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता, जो मूल रूप से बिहार की निवासी है, तीन साल पहले मेरठ स्थित एक मदरसे में दाखिल हुई थी। युवती का आरोप है कि मौलाना ने पहले दोस्ती और धार्मिक सीख देने के नाम पर करीब आने की कोशिश की और फिर उसके साथ कई बार जबरदस्ती की। जब वह गर्भवती हुई, तो बिना उसकी अनुमति के गर्भपात करा दिया गया

पत्नी ने भी दिया साथ, डराती-धमकाती रही

पीड़िता ने यह भी बताया कि मौलाना की पत्नी को इस पूरे मामले की जानकारी थी और उसने मौलाना का साथ दिया। वह अक्सर पीड़िता को धमकाया करती थी कि अगर उसने किसी से कुछ कहा तो उसके अंजाम बुरे होंगे

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मौलाना गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए मौलाना को गंभीर धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह ने जानकारी दी कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उसके बयान न्यायिक अधिकारी के समक्ष दर्ज किए जा चुके हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि पीड़िता और आरोपी मौलाना के बीच रिश्तेदारी का संबंध था, जिससे मामला और अधिक पेचीदा बन गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Dhanbad नगर निकाय चुनाव: ₹1.99 लाख से अधिक नकद पर रहेगी प्रशासन की नजर, 23 फरवरी को मतदान

रिपोर्ट: अम्बर कलश Dhanbad : आगामी नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और

Sheikhpura: बजट 2026 ऐतिहासिक और जनउपयोगी, विकास को मिलेगी नई गति – मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura : बिहार सरकार के सहकारिता तथा पर्यावरण, वन एवं

Jamtara: नीलदहा में श्रीमद् भागवत कथा का शंखनाद, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara: जामताड़ा जिले के नीलदहा गांव में रविवार से

Mahidpur: गुरु रविदास जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, ऐतिहासिक चल समारोह और कलश यात्रा से महका नगर

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur (उज्जैन): संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज

Faridabad : सूरजकुंड मेला हादसा: झूला कंपनी के मालिक समेत दो गिरफ्तार, जांच के लिए SIT का गठन

Faridabad : सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में 7 फरवरी को हुए दर्दनाक

Nawada: सुभाष हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, पुलिस ने तीन हत्यारोपियों समेत पांच को दबोचा

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada : जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के भगवानपुर

Saharsa : चार दोस्तों ने एक साथ खाया कीटनाशक, दो की मौत, दो की हालत गंभीर

रिपोर्ट: रतना मिश्रा Saharsa : जिले के कनरिया थाना क्षेत्र स्थित फरेवा

Ayushman Bharat Scheme: चक हिंगुई गांव में आयुष्मान कार्ड कैंप

Ayushman Bharat Scheme: ग्राम प्रधान मेराज बानो की पहल, योगी–मोदी सरकार की

Union Budget India: केंद्रीय बजट पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की पत्रकार वार्ता

Union Budget India: मीरजापुर जिला पंचायत के सभागार में केंद्रीय बजट को

Dhanbad: लोन रिकवरी एजेंट का अपहरण, 15 लाख की फिरौती से मचा हड़कंप

रिपोर्ट: अम्बर कलश Dhanbad : कोयलांचल के बाबूडीह खटाल इलाके में उस

Road Accident Lakhimpur: घने कोहरे में दर्दनाक हादसा, लखीमपुर में CNG ऑटो पुल से गिरा

Road Accident Lakhimpur: लखीमपुर खीरी जनपद के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में बीती

Dipka Mines: ट्रेलर में लगी भीषण आग, वीडियो हुआ वायरल

Report: Umesh Dahariya, Edit By: Mohit Jain Deepka Mines: दीपका थाना क्षेत्र