,

स्कूटी सवार युवती को बचाने में बड़ा हादसा, स्कूल की दीवार से टकराई यात्री बस

A passenger bus collided with a school wall while trying to save a girl riding a scooter.

कांकेर। जिले में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा उस समय टल गया जब स्कूटी सवार युवती को बचाने के प्रयास में एक यात्री बस स्कूल की बाउंड्रीवाल से जा टकराई। हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र का है। इस दुर्घटना में चार यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस सवारियां लेकर शहर की ओर जा रही थी, तभी सड़क पार कर रही स्कूटी सवार युवती ने अचानक मोड़ ले लिया। युवती को बचाने के प्रयास में बस चालक ने तेजी से स्टीयरिंग घुमाई, लेकिन वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे स्कूल की बाउंड्रीवाल से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूल की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्कूल प्रबंधन ने भी दीवार की मरम्मत और सुरक्षा के लिए प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…