अबूझमाड़ में माओवादियों के सुरक्षित ठिकाने ‘तोके’ में खुला नया सुरक्षा एवं जन सुविधा कैम्प

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
अबूझमाड़ में माओवादियों के सुरक्षित ठिकाने ‘तोके’ में खुला नया सुरक्षा एवं जन सुविधा कैम्प

नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए माओवादियों के शीर्ष नेताओं के सुरक्षित ठिकाने माने जाने वाले ‘तोके’ क्षेत्र में नया सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप स्थापित किया है। यह कैंप माड़ बचाव अभियान के तहत खोला गया है। इस कैंप की स्थापना नारायणपुर पुलिस और बीएसएफ की 135वीं बटालियन द्वारा संयुक्त रूप से की गई है।

कैंप खुलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने नक्सलवाद के खात्मे और माओवादियों का सहयोग न करने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने कहा कि अब वे विकास और शांति के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं।

नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में यह पिछले एक वर्ष में 15वां सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप है। नए कैंप की स्थापना से इस क्षेत्र में निवास कर रहे लोगों को नक्सल हिंसा से राहत मिलने की उम्मीद है और अब वे निर्भीक होकर सामान्य जीवन जी सकेंगे।

बताया गया है कि अबूझमाड़ में तेजी से हो रहे विकास कार्यों का प्रभाव दिखने लगा है। वर्ष 2024-25 में अब तक कुल 208 माओवादियों ने नक्सली विचारधारा को त्यागकर आत्मसमर्पण किया है, जो इस क्षेत्र में बदलते हालात का संकेत है।

Drunk Driving : रायपुर में 165 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई, ट्रैफिक पुलिस की सख्ती जारी

Drunk Driving : राजधानी रायपुर में यातायात पुलिस लापरवाह और नियम तोड़ने

Bhagalpur: ‘स्मार्ट सिटी’ के दावों की खुली पोल, तातारपुर से स्टेशन चौक तक जाम का जंजाल

रिपोर्ट : संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित

Sukma Visit : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुकमा आगमन, विकास कार्यों का करेंगे शुभारंभ

Sukma Visit : पुलिस लाइन हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत, जनप्रतिनिधि और

Akhil Bharat Hindu Mahasabha का 112वां स्थापना दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया गया

Akhil Bharat Hindu Mahasabha: अखिल भारत हिंदू महासभा का 112वां स्थापना दिवस