देश की धड़कनों में गूंजेगा नया भजन: ज्ञानू निगम लाए …हम उसको अयोध्या कहते हैं… 25 नवंबर को होगा दिव्य विमोचन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
A new hymn will resonate in the hearts of the nation: Gyanu Nigam has brought… We Call It Ayodhya… Divine Release on November 25th

भोपाल: मध्यप्रदेश के उभरते भजन गायक ज्ञानू निगम एक बार फिर भक्तिमय माहौल रचने जा रहे हैं। उनका नया भक्ति गीत ‘हम उसको अयोध्या कहते हैं’। 25 नवंबर को बेहद खास अवसर पर रिलीज होगा, इस दिन श्रीराम मंदिर पर धर्म ध्वजा का रोहण होगा। यह गीत सिर्फ संगीत नहीं, बल्कि अयोध्या की पवित्रता और प्रभु श्रीराम के आगमन की अनंत खुशियों का सजीव चित्रण है। जैसे-जैसे भजन आगे बढ़ता है, श्रोता स्वयं को रामनगरी की दिव्यता महसूस करते हैं। इस भक्ति गीत को अपनी अनोखी धुनों से सजाया है जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर राजा खुराना ने, जिनका संगीत भक्ति की भावना को भीतर तक उतार देता है। गीत के शब्द और स्वर दोनों ज्ञानू निगम के हैं। उनके लिखे बोलों में आस्था, प्रेम, और अयोध्या की आध्यात्मिक चमक सहज महसूस होती है। पूरे प्रोजेक्ट को जगदीश नामदेव ने प्रोड्यूस किया है, जिन्होंने सॉन्ग के हर फ्रेम को भक्ति की महिमा के अनुरूप आकार दिया है। यह गीत उस भावना से जन्मा है, जब मन में राम का नाम ही संगीत बन जाए और अयोध्या स्वयं भक्ति का प्रतीक बनकर सामने खड़ी नज़र आए। गीत की लॉन्चिंग और भक्तिभाव से जुड़े अपने दिल की बात खुद गायक ज्ञानू निगम कैसे बता रहे हैं, आइए देखते हैं।

भजन गायक, ज्ञानू निगम की संगीत यात्रा

मध्यप्रदेश के उभरते और लोकप्रिय भजन गायक ज्ञानू निगम अपनी मधुर आवाज़, गहरी भक्ति और soulful expression के लिए जाने जाते हैं। अपने भजनों में वे भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और भक्ति की उस धारा को जगाते हैं, जो श्रोताओं को सीधे भगवान के चरणों तक ले जाती है। ज्ञानू निगम की विशेषता है, सरल शब्द, सुरीली धुन और दिल को छू लेने वाली अभिव्यक्ति, जो उन्हें आज के भजन जगत का एक उभरता हुआ और सम्मानित नाम बनाती है।

हंगामा म्यूजिक से जुड़े कलाकार

ज्ञानू निगम वर्तमान में Hungama Music से जुड़े हुए हैं, जहाँ उनकी भक्ति प्रस्तुतियों को श्रोताओं का शानदार आशीर्वाद मिलता है। उनकी गायकी को हंगामा म्यूजिक सहित कई बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विशेष स्थान मिला है।

  • ज्ञानू निगम का नया भजन, “हम उसको अयोध्या कहते हैं, 25 नवंबर को सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर एक साथ रिलीज हो रहा है..
  • Hungama Music
  • Gaana
  • JioSaavn
  • Spotify
  • Wynk
  • YouTube Music
  • Amazon Music
  • और सभी OTT/Audio Streaming Platforms पर उपलब्ध होगा।

भजन गायक ज्ञानू निगम अपनी भक्ति-यात्रा में लगातार ऐसे गीत लेकर आ रहे हैं जिनमें राम भक्ति, कृष्ण प्रेम और भारतीय संस्कृति के दिव्य रंग भरे होते हैं। उनकी गायकी शैली में परंपरा और आधुनिकता का अनोखा संगम मिलता है।

  • क्यों खास हैं ज्ञानू निगम?
  • दिव्य और भावपूर्ण आवाज़
  • मन को शांत करने वाले भजन
  • भक्ति और आस्था से भरपूर लिरिक्स
  • युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय
  • हर प्रस्तुति में आध्यात्मिक ऊर्जा

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड