रतलाम में पीवीसी गोदाम में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने का खतरा 16 फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे

मध्य प्रदेश: रतलाम शहर मे बाजना बस स्टैंड क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को एक पीवीसी पैनल और पाइप बनाने गोदाम में अचानक आग लग गई, आग लगने की खास वजह अब तक पता नहीं चल पाई है, इसी गोदान में गैस के सिलेंडर भी रखे थे जानकारी के मुताबिक वो अवैध तरीके से रखे हुए थे, मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां आग बुझाने पहुंची, रहवासी क्षेत्र में गोदाम में लगी आग और धुएं से रहवासियों में आक्रोश फैल गया और फैक्ट्री मालिक केज़ार मानसी का जमकर लोगों ने विरोध किया।

वही जानकारी के अनुसार जैन स्कूल के पीछे पटेल कॉलोनी क्षेत्र में सब्जी करने में इस्तेमाल पीवीसी पैनल, पीवीसी पाइप और सीमेंट के गोदाम में आग लग गई, आग लगने का कारण फिलहाल सामने नहीं आ पाया है, बताया जा रहा है कि गोदाम में गैस के सिलेंडर भी रखे हुए थे इस तरह से रहवासी क्षेत्र में फैक्ट्री का रहना सवालिया चिन्ह है, आखिर में मालिक को कैसे रिहाइश क्षेत्र में फैक्ट्री खोलने की अनुमति दी गई, जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी से एक बड़ा हादसा होने से बच गया शायद की किस बड़े हादसे का इंतजार हो रहा है।

बहरहाल आग की सूचना मिलते ही नगर निगम की तीन दमकलें मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिशों में जुट गई, इधर रहवासी क्षेत्र में गोदाम में लगी आग और क्षेत्र में फैले धुंए से स्थानीय रहवासियों ने जमकर हंगामा किया, मौके पर पहुंच कर रहवासियों ने गोदाम मालिक के खिलाफ आक्रोश भी जताया।

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित