पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सागौर क्षेत्र निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज से क्रेन गिरी, क्रेन गिरने से दो पिकअप वाहन दबे एक की मौत, दो गंभीर घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

संवाददाता: सुनील ठोसरे

पीथमपुर: औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सागौर क्षेत्र में रेल्वे लाइन पर बन रहे निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर पिलर चढ़ाते समय क्रेन गिर गई। क्रेन नीचे सर्विस रोड से गुजर रहे दो पिकअप वाहनों पर गिरी। दोनों वाहन चकनाचूर हो गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर घायल हैं। जानकारी के अनुसार, क्रेन भारी पिलर को शिफ्ट करने का काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ा और ओवरब्रिज से नीचे गिर गई। सूचना मिलते ही सागौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची लोहे की प्लेट नहीं लगाने से हुआ हादसा पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में ओवरब्रिज का काम तीन साल से चल रहा है। सूत्रों की माने तो सुबह सीमेंट पिलर उठाने का काम किया जा रहा था। लोहे की प्लेट नहीं लगाने के कारण वजन उठाते ही क्रेन का एक हिस्सा नीचे धंसने लगा। जैसी ही, बैलेंस बिगड़ा, क्रेन पलटी खा गई,रेलवे विभाग के अधिकारियों और कॉन्ट्रैक्टर की लापरवाही से हादसा हुआ है। सर्विस रोड को नहीं बनाया गया था। इस कारण क्रेन का एक हिस्सा जमीन में धंस गया और क्रेन पलट गई। कई बार विभाग के अधिकारियों और कॉन्ट्रैक्टर से भी कहा गया था, लेकिन उन्होंने नहीं सुनी।दो क्रेन मंगवाई गई, जिसने आड़ी पड़ी क्रेन को हटाया। एक वाहन में ड्राइवर फंसा हुआ था, जिसे पहले निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, दूसरे वाहन में ड्राइवर अभय पाटीदार और कंडक्टर कल्याण को बाद में निकाला गया। अभय की मौत हो गई है। कल्याण को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है।

Gyanveer University : बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : सीएम डॉ. यादव

Gyanveer University : सागर के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का योगदान

Madhya Pradesh एलपीजी उपभोक्ता परेशान नहीं हो, इस हेतु लगातार प्रयास जारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री

Madhupur: अज्ञात वाहन ने 5 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर ही थमीं खुशियां; आरोपी चालक फरार

Madhupur मधुपुर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने

Madhya Pradesh मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास

Lucknow जेवर एयरपोर्ट: 95% काम पूरा, एक रनवे के साथ जल्द शुरू होगा संचालन; सालाना 1.20 करोड़ यात्री भर सकेंगे उड़ान

Lucknow उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट' (जेवर) अब अपने

CgMaoistsSurrender : 108 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 101 हथियार जमा; 3.61 करोड़ नकद और 1 किलो सोना बरामद

बस्तर, छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक

Haridwar में गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह से मची हलचल, गोदामों पर लगी भीड़

Report by: Dharmraj Haridwar: ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर गैस सिलेंडर सप्लाई में

Yamunotri में बारकोड सिस्टम की समीक्षा, प्लास्टिक बोतलों की समस्या बरकरार

Report by: Vinit Kanswal Yamunotri: चारधाम यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और

Munger में ई-रिक्शा चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Report by: MD. Athar Khan Munger: मुंगेर में लगातार हो रही ई-रिक्शा