देव उठनी ग्यारस पर इंदौर में खूनी वारदात, 17 साल के युवक की चाकू से हत्या

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
इंदौर में देव उठनी ग्यारस की रात खूनी संघर्ष से दहली 17 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Reporter: Devendra Jaiswal, Edit By: Mohit Jain

इंदौर में देव उठनी ग्यारस की रात उस वक्त खौफनाक बन गई, जब एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। यह वारदात एमआईजी थाना क्षेत्र के संजय गांधी नगर की बताई जा रही है। पुरानी रंजिश के चलते यह हमला किया गया, जिसमें 17 वर्षीय अमन कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई।

पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान अमन पिता घनश्याम कुशवाहा (उम्र 17 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने अमन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद भड़का गुस्सा

घटना के बाद गुस्साए मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने इलाके में गाड़ियों और एक मकान में तोड़फोड़ कर दी। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा।

सीसीटीवी में कैद हुआ हंगामा

पुलिस को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से कुछ अहम सुराग मिले हैं। फुटेज में कुछ लोग पत्थरबाजी और तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना जताई है।

Coal Mine Project : सूरजपुर में कोयला खदान परियोजना पर बढ़ा तनाव, सरपंच को नोटिस

Coal Mine Project : प्रतापपुर में खदान परियोजना को लेकर विवाद गहराया

Tamilnadu : मिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 16 लोगों की मौत

Tamilnadu : तमिलनाडु के विरुधुनगर जिला में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री

Lucknow विपक्ष पर बरसे सीएम योगी: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध को बताया महिला विरोधी चेहरा

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम'

Religious Procession: कोटा में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय

Religious Procession: ढोल-ताशों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए

Road Accident: एनएच-52 पर पिकअप पलटने से 10 घायल, रींगस में बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित पिकअप लाखनी मोड़ के पास पलटी, मची अफरा-तफरी Road

Road Accident: थाने के सामने भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर

Road Accident: तेज रफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई Road Accident: