,

मुरादाबाद में 5 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना

A 5-year-old girl was raped in Moradabad.

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना थाना कटघर से 1 किलोमीटर दूर और चौकी से 500 मीटर दूरी पर बीच चौराहे पर एक मधुबनी मकान में हुई है।

पीड़ित परिवार की हालत

पीड़ित परिवार बरेली जनपद के सिरौली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, जो पिछले 5 वर्ष से अपने परिवार के साथ कंपनी में काम कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है और प्रशासन और शासन से इंसाफ की गुहार लगा रहा है।

घटना का विवरण

मीडिया को जानकारी देते हुए मासूम बच्ची की मां ने बताया कि उन्हें जब जानकारी हुई जब बाहर से बच्चे हल्ला मचाते हुए आए कि उनकी बेटी की चोट लग गई है। लेकिन आसपास के लोगों ने कुछ और बताया कि जिस जगह से उठाया गया था, उस जगह पर दिन में काम चल रहा था मकान निर्माण का। उसके बाद घटना को अंजाम दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई

पड़ोसियों ने मासूम नाबालिक बच्ची की चिख पुकार सुनी तो बाहर देखने लगे तो दरिंदा घटना कर फरार हो चुका था। ऐसे में मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आसपास की लगी सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है और आरोपी को जल्द पुलिस की हिरासत में लेकर जेल भेजने की प्रक्रिया की जाएगी।

एसएसपी की जांच

एसएसपी सतपाल अंतिल ने भी घटना का मुआयना किया है और आसपास बनी इमारतें चारों तरफ को गए रास्ते बस्ती में चहल-पहल और इतनी बड़ी घटना अपने आप में हैरान कर देने वाली है। पुलिस के लिए भी यह चैलेंज है कि आखिरकार घटना को अंजाम देने वाला कहां फरार हो गया।

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…