बिहार चुनाव 2025: जेडीयू की दूसरी लिस्ट जारी, 4 मुस्लिमों को टिकट, मैदान में 13 महिलाएं

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bihar Elections 2025: JDU releases second list, 4 Muslims get tickets, 13 women in fray

by: vijay nandan

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें कुल 44 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही पार्टी ने अब अपने पूरे 101 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में तैयार इस सूची में सामाजिक संतुलन और क्षेत्रीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

दूसरी लिस्ट में 4 मुस्लिम चेहरे

इस बार जेडीयू ने चार मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देकर अल्पसंख्यक समाज को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है। पार्टी ने पिछड़ा, अति पिछड़ा, सवर्ण, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समाज को संतुलित तरीके से टिकट दिया है। कुल मिलाकर पिछड़ा समाज से 37, अति पिछड़ा समाज से 22, सवर्ण समाज से 22, अनुसूचित जाति से 15 और अनुसूचित जनजाति से उम्मीदवारों को जगह दी गई है।

13 महिलाओं को भी मिला अवसर

जेडीयू ने अपनी दूसरी सूची में 13 महिलाओं को टिकट दिया है। इनमें केसरिया से शालिनी मिश्रा, शिवहर से श्वेता गुप्ता, बाबूबरही से मीना कामत, फुलपरास से शीला मंडल, त्रिवेणीगंज से सोनम रानी, अररिया से शगुफ्ता अजीम, धमदाहा से लेशी सिंह, बेलागंज से मनोरमा देवी, नवादा से विभा देवी, मधेपुरा से कविता साह, गायघाट से कोमल सिंह, समस्तीपुर से अश्वमेध देवी और विभूतिपुर से रवीना कुशवाहा शामिल हैं।

दूसरी लिस्ट के प्रमुख उम्मीदवार

कुछ प्रमुख उम्मीदवारों में वाल्मीकिनगर से रिंकु सिंह, सिकटा से समृद्ध वर्मा, नरकटिया से विशाल साह, केसरिया से शालिनी मिश्रा, शिवहर से श्वेता गुप्ता, सुरसंड से नागेंद्र राउत, रुन्नीसैदपुर से पंकज मिश्रा, हरलाखी से सुधांशु शेखर, बाबूबरही से मीना कामत और फुलपरास से शीला मंडल शामिल हैं।

जेडीयू की पहली लिस्ट में लवकुश समाज से 23, दलित समाज से 12 और अति पिछड़ा समाज से 9 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया था। इस बार पार्टी ने पिछड़ा समाज को प्राथमिकता देते हुए नई लिस्ट तैयार की है।

Drunk Driving : रायपुर में 165 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई, ट्रैफिक पुलिस की सख्ती जारी

Drunk Driving : राजधानी रायपुर में यातायात पुलिस लापरवाह और नियम तोड़ने

Bhagalpur: ‘स्मार्ट सिटी’ के दावों की खुली पोल, तातारपुर से स्टेशन चौक तक जाम का जंजाल

रिपोर्ट : संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित

Sukma Visit : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुकमा आगमन, विकास कार्यों का करेंगे शुभारंभ

Sukma Visit : पुलिस लाइन हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत, जनप्रतिनिधि और

Akhil Bharat Hindu Mahasabha का 112वां स्थापना दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया गया

Akhil Bharat Hindu Mahasabha: अखिल भारत हिंदू महासभा का 112वां स्थापना दिवस