,

मुजफ्फरनगर में सड़क पर फड़ लगाने को लेकर बवाल

Uproar in Muzaffarnagar over setting up of stalls on the road

मुजफ्फरनगर के शिव चौक क्षेत्र में सोमवार को सड़क पर ठेला और फड़ लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। यह पूरा घटनाक्रम देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि बीच सड़क पर हंगामा मच गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

दीपावली से पहले सड़क पर बाजार लगाने को लेकर बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार दीपावली से तीन दिन पहले शिव चौक से हनुमान चौक तक सड़क पर फड़ और ठेले लगाकर छोटे व्यापारी अस्थायी बाजार लगाते थे। इस बार प्रशासन की सख्ती और जगह को लेकर बढ़ी होड़ के चलते व्यापारी आपस में भिड़ गए। जगह कब्जाने को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया।

पुलिस समझाती रही, लेकिन नहीं माने दुकानदार

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन व्यापारी नहीं माने और बार-बार सड़क पर फड़ लगाने की कोशिश करते रहे। बताया जा रहा है कि पुलिस के आते ही कुछ लोग मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से व्यापारी बार-बार सड़क पर कब्जा कर बाजार लगाने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे यातायात बाधित हो रहा है।

पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है और कहा है कि जो भी लोग सड़क पर अराजकता फैलाते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Mausam: 5 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Aaj ka Mausam: देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…