,

संभल में दीपावली पर पुलिस प्रशासन अलर्ट

Police administration alert on Diwali in Sambhal

संभल जनपद में दीपावली और भाई दूज जैसे बड़े त्यौहारों को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख बाजारों में पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस ने शहरवासियों से संवाद भी किया और उन्हें अफवाहों से दूर रहने की अपील की।

प्रमुख बाजारों में हुई पैदल गश्त

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने अपने दल के साथ चौधरी सराय, चरण सिंह चौक, शंकर चौराहा, अस्पताल चौराहा, एजेंट चौराहा, छगामल कोठी, आर्य समाज रोड, खगूसराय तिराहा, नखासा तिराहा और सर्राफा बाजार में पैदल गश्त की। उन्होंने दुकानदारों और राहगीरों से मुलाकात कर त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की। शहर के सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी लगातार निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

अफवाहों से दूर रहें, पुलिस से करें संपर्क

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और अगर कोई समस्या हो तो सीधे पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ जिले के अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे इलाके की स्थिति का जायजा लिया।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Mausam: 5 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Aaj ka Mausam: देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…