,

पत्नी को मनाने के लिए युवक चढ़ गया 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर

To convince his wife, a young man climbed a 100-foot high mobile tower.

पीलीभीत में घंटों चला ड्रामा

पीलीभीत जनपद में एक युवक ने अपनी पत्नी को मनाने के लिए फिल्मी स्टाइल में ऐसा कदम उठाया कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जहानाबाद क्षेत्र के मोहल्ला सादात में रहने वाला चंद्रसेन (19 वर्ष), पुत्र देवीदास, अपनी पत्नी से नाराज होकर लगभग 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

मिली जानकारी के अनुसार, छह माह पहले चंद्रसेन की शादी हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। नाराज होकर उसकी पत्नी मायके चली गई, जिससे आहत होकर युवक ने टावर पर चढ़ने का फैसला किया। चंद्रसेन का कहना था कि वह तभी नीचे उतरेगा जब उसकी पत्नी वापस लौट आएगी।

सूत्रों के मुताबिक, युवक का यह कदम इसलिए भी चर्चाओं में है क्योंकि पत्नी के परिवार वालों ने उससे मारपीट की थी, जिससे दुखी होकर वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने काफी मशक्कत के बाद मोबाइल के जरिए चंद्रसेन से संपर्क साधा और समझाने-बुझाने के बाद आखिरकार उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

इस पूरे घटनाक्रम से जहानाबाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और घंटों तक तमाशा देखते रहे। फिलहाल पुलिस युवक को थाने ले गई है और उससे पूछताछ कर रही है।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Mausam: 5 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Aaj ka Mausam: देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…