,

मंडला, बालाघाट, अनूपपुर-डिंडौरी में आज हल्की बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर की रातें ठंडी रहेंगी

मंडला, बालाघाट, अनूपपुर-डिंडौरी में आज हल्की बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर की रातें ठंडी रहेंगी

BY: MOHIT JAIN

मंडला, बालाघाट, अनूपपुर और डिंडौरी जिलों में सोमवार को हल्की बारिश का अलर्ट है। अगले 3 दिन तक इन जिलों में मौसम इसी तरह का बना रहेगा। वहीं, भोपाल, इंदौर और उज्जैन की रातें ठंडी रहने की संभावना है।

मानसून की विदाई

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के बाकी हिस्सों से 2-3 दिन में मानसून पूरी तरह जा सकता है। अब तक 40 से अधिक जिलों में मानसून विदा ले चुका है, जिनमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, सीहोर, विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम और बैतूल शामिल हैं।

प्रदेश में 16 जून को मानसून प्रवेश हुआ था। यदि अगले 3 दिन मानसून बना रहता है तो इस साल चार महीने तक मौसम की सक्रियता बनी रहेगी। सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, जबलपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा अभी भी मानसून की वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

हल्की बारिश का दौर

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि पूर्वी जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। तेज बारिश का कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है।

रात का तापमान और ठंडक

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं की वजह से प्रदेश के अधिकांश शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। शुक्रवार-शनिवार की रात इंदौर में 14 डिग्री, भोपाल और उज्जैन में 17 डिग्री, ग्वालियर में 18.2 डिग्री, जबलपुर में 17.5 डिग्री, बैतूल में 16.8 डिग्री, धार में 15.5 डिग्री, गुना में 17.6 डिग्री और राजगढ़ में 14.4 डिग्री रहा।

MP: मोबाइल स्कैम से लेकर शीतलहर तक; जानिए प्रदेश के ताजा अपडेट

MP: 1. पुराने मोबाइल खरीदने के बहाने साइबर ठगी, निजी फोटो और…

Canada में हिजाब, पगड़ी और क्रॉस पहनने पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने क्यूबेक के बिल 21 को दी मंजूरी

Canada: कनाडा के क्यूबेक प्रांत में सरकारी कर्मचारियों के धार्मिक प्रतीक पहनने…

CG: सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.

CG: 1. सड़क हादसे में सांसद लक्ष्मी वर्मा का हाथ फ्रैक्चर, गनमैन…

MP: मोबाइल स्कैम से लेकर शीतलहर तक; जानिए प्रदेश के ताजा अपडेट

MP: 1. पुराने मोबाइल खरीदने के बहाने साइबर ठगी, निजी फोटो और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 28 नवंबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Tribal Protest : आदिवासी समाज का ऐलान, सरकार की परीक्षा, जल-जंगल-जमीन पर फिर सिय़ासी संग्राम

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Tribal Protest : रायपुर, छत्तीसगढ़ में आदिवासी आंदोलन के…

PDA Manifesto : अखिलेश का दांव, कितना बदलेगा चुनाव, प्रणपत्र को BJP ने बताया ढकोसला पत्र

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव PDA Manifesto : लखनऊ, उत्तर प्रदेश की चुनावी बिसात...…

Jharkhand News : जमशेदपुर पहुंचे सीएम सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी को दी श्रद्धांजलि

Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड…