,

सड़क और पुलिया के अभाव में ग्रामीणों ने खुद उठाई जिम्मेदारी

- Advertisement -
Ad imageAd image
In the absence of roads and culverts, the villagers took up the responsibility themselves.

BY- ISA AHMAD

लकड़ी से बना रहे अस्थायी पुलिया

कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड के अंतिम ग्राम पंचायत जातावाड़ा के आश्रित ग्राम झेपरा के ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। गांव में सड़क और पुलिया नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि वे कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से सड़क और पुलिया निर्माण की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। अधिकारियों की उदासीनता से निराश होकर अब ग्रामीणों ने खुद ही समस्या का समाधान निकालने का निर्णय लिया।

एकजुट होकर ग्रामीणों ने लकड़ी और अन्य स्थानीय संसाधनों की मदद से अस्थायी पुलिया का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है, ताकि आने-जाने में थोड़ी राहत मिल सके। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के समय यह रास्ता पूरी तरह से कट जाता है, जिससे गांव का संपर्क मुख्य मार्ग से टूट जाता है।

ग्रामीण रविंद्र काडियाम ने बताया कि, “गांव में कोई बीमार पड़ जाए तो 108 एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पाती, जिससे इलाज में देरी होती है।” वहीं ग्रामीण राम भरोषा ने कहा कि “हमने कई बार गुहार लगाई, आवेदन दिए, पर कोई सुनवाई नहीं हुई, इसलिए अब हमें खुद ही पुलिया बनानी पड़ रही है।”

ग्रामीणों की यह पहल एक ओर जहां उनकी मजबूरी को दर्शाती है, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक लापरवाही पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है।

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में

Kanpur में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, उड़ान के दौरान हुआ तेज धमाका; एक पायलट की मौत, दूसरा गंभीर

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त