,

MP मुख्य सचिव अनुराग जैन ने मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट के बी2बी इवेंट और प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट के बी2बी इवेंट और प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

मध्य प्रदेश मुख्य सचिव अनुराग जैन ने रविवार को एमवीएम ग्राउंड, भोपाल में मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट के बी2बी (बिजनेस-टू-बिजनेस) इवेंट एवं प्रदर्शनी का औपचारिक शुभारंभ किया। यह आयोजन पर्यटन क्षेत्र में व्यावसायिक संबंधों को सुदृढ़ करने और राज्य के पर्यटन को नई दिशा देने के उद्देश्य से किया गया है। इस अवसर पर प्रख्यात अभिनेता रघुवीर यादव और पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला भी उपस्थित रहे।

“विलेज वाइब्स” प्रदर्शनी की सराहना

अनुराग जैन ने “विलेज वाइब्स” प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और कहा कि यह प्रदर्शनी प्रदेश के स्थानीय ग्रामीण परिवेश को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती है। उन्होंने “मां की रसोई”, “ब्लॉक प्रिंटिंग”, “चंदेरी साड़ी वीविंग”, और “लाइव गोंड पेंटिंग” जैसे प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।
उन्होंने “महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना” के तहत प्रशिक्षित बालिकाओं से भी संवाद किया और उनके प्रयासों की प्रशंसा की।

होमस्टे संचालकों से संवाद

मुख्य सचिव ने बी2बी इवेंट में भाग लेने वाले ग्रामीण होमस्टे संचालकों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के होमस्टे न केवल पर्यटकों को एक प्रामाणिक अनुभव प्रदान करते हैं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाते हैं।
उन्होंने वनराज होमस्टे, पलाश विला पेंच, ज्यांशी होमस्टे, वेदिका हिल होमस्टे और ग्रैंड नर्मदा होमस्टे जैसे प्रदर्शकों से परिचय प्राप्त किया और उनके प्रयासों की सराहना की।

विदेशी टूर ऑपरेटरों से संवाद

अनुराग जैन ने विदेशी और भारतीय टूर ऑपरेटरों, होटल प्रतिनिधियों और निवेशकों से मुलाकात कर प्रदेश में निवेश और पर्यटन विस्तार के अवसरों पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की नई पर्यटन नीति राज्य को एक वैश्विक पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल

  • विदेशी और भारतीय टूर ऑपरेटरों, होटल प्रतिनिधियों और निवेशकों से मुलाकात कर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों की जानकारी दी।
  • मध्यप्रदेश में पर्यटन के नई नीति, निवेश अवसर और आगामी योजनाओं की जानकारी साझा की गई।
  • मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट का बी2बी इवेंट व्यापारिक समझौते और साझेदारियां करने का प्रमुख मंच है।

मुख्य उद्देश्य:

  • राज्य के टूर ऑपरेटर्स और होटल मालिकों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ट्रैवल एजेंटों से सीधे जोड़ना।
  • व्यापारिक बैठकों के माध्यम से समझौते और साझेदारियां करना।
  • राज्य के विविध पर्यटन स्थलों, जैसे वन्यजीव, विरासत और नए गंतव्यों को बढ़ावा देना।
  • राज्य में पर्यटकों की संख्या बढ़ाकर स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देना।

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट का यह आयोजन प्रदेश में पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक अहम कदम है। इस इवेंट के माध्यम से न केवल स्थानीय होमस्टे और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश की एक मजबूत पहचान भी बनेगी।

MP: मोबाइल स्कैम से लेकर शीतलहर तक; जानिए प्रदेश के ताजा अपडेट

MP: 1. पुराने मोबाइल खरीदने के बहाने साइबर ठगी, निजी फोटो और…

Canada में हिजाब, पगड़ी और क्रॉस पहनने पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने क्यूबेक के बिल 21 को दी मंजूरी

Canada: कनाडा के क्यूबेक प्रांत में सरकारी कर्मचारियों के धार्मिक प्रतीक पहनने…

CG: सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.

CG: 1. सड़क हादसे में सांसद लक्ष्मी वर्मा का हाथ फ्रैक्चर, गनमैन…

MP: मोबाइल स्कैम से लेकर शीतलहर तक; जानिए प्रदेश के ताजा अपडेट

MP: 1. पुराने मोबाइल खरीदने के बहाने साइबर ठगी, निजी फोटो और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 28 नवंबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Tribal Protest : आदिवासी समाज का ऐलान, सरकार की परीक्षा, जल-जंगल-जमीन पर फिर सिय़ासी संग्राम

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Tribal Protest : रायपुर, छत्तीसगढ़ में आदिवासी आंदोलन के…

PDA Manifesto : अखिलेश का दांव, कितना बदलेगा चुनाव, प्रणपत्र को BJP ने बताया ढकोसला पत्र

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव PDA Manifesto : लखनऊ, उत्तर प्रदेश की चुनावी बिसात...…

Jharkhand News : जमशेदपुर पहुंचे सीएम सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी को दी श्रद्धांजलि

Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड…