,

मुरैना में मिलावटी मावा बनाने वाली डेयरी पर फूड विभाग की रेड, 2 क्विंटल मावा जब्त

मुरैना में मिलावटी मावा बनाने वाली डेयरी पर फूड विभाग की रेड, 2 क्विंटल मावा जब्त

Reporter: Pratap Baghel, Edit By: Mohit Jain

मुरैना के गुढ़ा चम्बल गांव में फूड विभाग ने मिलावट खोरों पर शिकंजा कसते हुए सिंथेटिक मावा बनाने वाली डेयरी पर बड़ी कार्रवाई की। 2 क्विंटल मिलावटी मावा जप्त कर मौके पर विनष्टिकरण किया गया और डेयरी से अन्य सामग्री के नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे गए।

खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि गुढ़ा चम्बल गांव में संचालित सिंकरवार डेयरी पर सिंथेटिक मावा बनाया जा रहा है, जो मुरैना और आसपास के जिलों में सप्लाई किया जाता है। इस सूचना के आधार पर खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी अवनीश गुप्ता ने जौरा एसडीएम शुभम शर्मा के साथ डेयरी पर छापा मारा।

रेड के दौरान डेयरी मालिक चेतन सिंकरवार मौके पर मौजूद था। अधिकारियों ने डेयरी में रखे खाद्य पदार्थों की जांच की तो 2 क्विंटल सिंथेटिक मावा, रिफाइंड तेल, पाम आयल और मिल्क पाउडर के कट्टे बरामद हुए। ये पदार्थ मिलाकर डेयरी संचालक मिलावटी मावा तैयार कर बाजार में सप्लाई करता था।

जप्त किए गए 2 क्विंटल मावा का बाजार मूल्य करीब 40 हजार रुपये बताया गया है। अधिकारियों ने मौके पर ही मावा का विनष्टिकरण कर दिया। इसके साथ ही रिफाइंड तेल, पाम आयल और मिल्क पाउडर के नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे गए हैं। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने कहा कि मिलावट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

MP: मोबाइल स्कैम से लेकर शीतलहर तक; जानिए प्रदेश के ताजा अपडेट

MP: 1. पुराने मोबाइल खरीदने के बहाने साइबर ठगी, निजी फोटो और…

Canada में हिजाब, पगड़ी और क्रॉस पहनने पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने क्यूबेक के बिल 21 को दी मंजूरी

Canada: कनाडा के क्यूबेक प्रांत में सरकारी कर्मचारियों के धार्मिक प्रतीक पहनने…

CG: सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.

CG: 1. सड़क हादसे में सांसद लक्ष्मी वर्मा का हाथ फ्रैक्चर, गनमैन…

MP: मोबाइल स्कैम से लेकर शीतलहर तक; जानिए प्रदेश के ताजा अपडेट

MP: 1. पुराने मोबाइल खरीदने के बहाने साइबर ठगी, निजी फोटो और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 28 नवंबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Tribal Protest : आदिवासी समाज का ऐलान, सरकार की परीक्षा, जल-जंगल-जमीन पर फिर सिय़ासी संग्राम

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Tribal Protest : रायपुर, छत्तीसगढ़ में आदिवासी आंदोलन के…

PDA Manifesto : अखिलेश का दांव, कितना बदलेगा चुनाव, प्रणपत्र को BJP ने बताया ढकोसला पत्र

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव PDA Manifesto : लखनऊ, उत्तर प्रदेश की चुनावी बिसात...…

Jharkhand News : जमशेदपुर पहुंचे सीएम सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी को दी श्रद्धांजलि

Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड…