फिरोजाबाद: रैना रोड पर बड़ा हादसा, सीमेंट और बारूद से भरा ट्रैक्टर नाले में गिरा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Firozabad: Major accident on Raina Road, tractor loaded with cement and gunpowder falls into drain

रिपोर्ट: प्रेमपाल सिंह, एडिट- विजय नंदन

फिरोजाबाद: शनिवार को थाना उत्तर क्षेत्र के रैना रोड पर एक बड़ा हादसा टल गया। न्यू रामगढ़ की ओर से आ रहा सीमेंट और बारूद से भरा ट्रैक्टर तथा रैना की तरफ से जा रही एक मोटरसाइकिल आमने-सामने से टकराने से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरे। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूट गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया: सड़क काफी संकरी है और नाले के किनारे बनी पटरियों पर वाहनों की आवाजाही के दौरान ऐसे हादसे आए दिन होते रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम की लापरवाही के कारण यह नाला अब तक खुला पड़ा है, जो आए दिन जानलेवा साबित हो रहा है।

स्थानीय निवासियों की मांग: रैना रोड के निवासियों ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में कई वाहन इस नाले में गिर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। लोगों की मांग है कि या तो नाले को ढक दिया जाए या फिर सड़क चौड़ी की जाए, ताकि ऐसे हादसों पर रोक लग सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते प्रशासन ने कदम नहीं उठाया, तो यह खुला नाला किसी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद हरिद्वार में चला स्वच्छता महाअभियान

Haridwar Cleanliness Drive: सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के समापन के बाद हरिद्वार

Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला