प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या: कार से बंधक बनाकर जंगल में ले गए, पत्थर पटक-पटककर पीटा; तीन दिन बाद अस्पताल में मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Pratap Singh Bhagel

मुरैना (नूराबाद)। प्रेम-प्रसंग के चलते मुरैना जिले के नूराबाद थाना क्षेत्र में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। आधा दर्जन से अधिक आरोपियों ने युवक को कार से बंधक बनाकर जंगल में ले जाकर पत्थरों से बेरहमी से पीटा और अंधेरे में सड़क किनारे फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल युवक ने तीन दिन बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने चार नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।


8 अक्टूबर को सड़क किनारे घायल मिला था युवक

थाना प्रभारी सौरभ पुरी ने बताया कि 8 अक्टूबर को दौरावली गांव के पास सड़क किनारे एक युवक गंभीर अवस्था में पड़ा मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर किया गया, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान धर्मेंद्र उर्फ पठान गुर्जर, निवासी देवरी सहराना (वर्तमान में बमरौली गांव में अपने मामा के यहां रह रहा था) के रूप में हुई है।


महिला के गायब होने पर परिजनों को था शक

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि करीब तीन माह पहले दौरावली गांव की एक महिला अचानक लापता हो गई थी। महिला के परिजनों को शक था कि धर्मेंद्र उसे भगाकर ले गया है। इसी शक के चलते परिजनों ने उससे रंजिश पाल ली थी। 8 अक्टूबर को धर्मेंद्र जब बाजार से लौट रहा था, तभी महिला के परिजनों ने उसे जड़ेरुआ गांव के पास घेर लिया। आरोपियों ने उसे कार में बैठाकर जंगल में ले जाकर पत्थर से पीटा और अधमरा कर सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।


पुलिस ने चार नामजद और तीन अज्ञात पर केस दर्ज किया

थाना प्रभारी सौरभ पुरी ने बताया कि यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने चार नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Firozabad: महिला आरक्षण पर विपक्ष घेरा, डॉ. बबीता चौहान ने की ‘पुरुष आयोग’ के गठन की वकालत

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद में आयोजित 'महिला जन आक्रोश अभियान'

Bhopal: प्रधानमंत्री श्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण का प्रसारण

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन

Smart Umbrella: OPPO का अनोखा स्क्रीन वाला छाता, बारिश में दिखाएगा रास्ता और नोटिफिकेशन

Smart Umbrella: टेक्नोलॉजी अब सिर्फ स्मार्टफोन और वियरेबल डिवाइसेज तक सीमित नहीं

Wedding Viral Video: ग्रैंड एंट्री के दौरान हादसा, दूल्हे को लगी चोट, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Wedding Viral Video: आजकल शादियों में दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री को लेकर

Forest Encroachment: गरियाबंद में रिजर्व क्षेत्र पर अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 22 आरोपी गिरफ्तार

Forest Encroachment: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई Forest

Bhopal School Closed: भीषण गर्मी के चलते भोपाल में स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

Bhopal School Closed: भोपाल जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए

Pilibhit: पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन, 389 रिक्रूट आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit जनपदीय पुलिस लाइन में आज नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों

Crime News: भिलाई में रंजिश का खौफनाक अंजाम, टंगिए से वार कर युवक की हत्या

Crime News: पुरानी दुश्मनी बनी जानलेवा, सुबह होते ही हुआ हमला Crime