,

बिहार चुनाव 2025: जनसुराज की 51 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी, बेनीपट्टी सीट पर हंगामा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bihar Elections 2025: Jansuraj's first list of 51 candidates released, uproar in Benipatti seat

by: vijay nandan

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए यहां महागठबंधन और एनडीए में टिकट बंटवारे को लेकर आम सहमति ही नहीं बन पा रही है, इस बीच प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर बढ़त बना ली है। लेकिन सूची के प्रकाशन के तुरंत बाद ही पार्टी में विरोध की लहर देखी गई। बेनीपट्टी सीट से टिकट की उम्मीद कर रहे अवध बिहारी झा को टिकट न मिलने के कारण उनके समर्थकों ने नाराजगी व्यक्त की। समर्थकों ने जनसुराज कार्यालय और स्थानीय कार्यालयों के बाहर जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि पार्टी ने मेहनती और पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर बाहरी उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी।

इसी बीच, प्रशांत किशोर ने कहा कि सूची तैयार करते समय उन्होंने बिहार बदलने के अपने संकल्प को ध्यान में रखा है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे सूची को देखें और अपनी राय दें। किशोर ने यह भी बताया कि पार्टी ने उन उम्मीदवारों को टिकट दिया है जिन्हें अन्य पार्टियां लड़ने योग्य नहीं मानती थीं। जनसुराज की पहली सूची में कुल 51 उम्मीदवार शामिल हैं, जिनमें से 17 अतिपिछड़ा समाज के हैं। ज्यादातर उम्मीदवारों के संबंध नेताओं के बच्चों से नहीं हैं। प्रशांत किशोर ने अपनी व्यक्तिगत चुनाव लड़ने की योजना पर टिप्पणी नहीं की और कहा कि यह फैसला पार्टी करेगी।

यह सूची बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी की रणनीति और पिछड़ा समाज को अधिक प्रतिनिधित्व देने की दिशा को उजागर करती है।

ICC Test Rankings में ऋषभ पंत का जलवा, टॉप-10 में बनाई जगह, यशस्वी जायसवाल को बड़ा झटका

ICC Test Rankings : आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों

Pakhhanjur Ganja Seizure: 3.750 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 2.73 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhhanjur Ganja Seizure: उजियारा अभियान के तहत पुलिस की

Islamabad के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजात बच्चों की मौत; पीएम शहबाज शरीफ ने जताया दुख

Islamabad: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार को एक सरकारी अस्पताल में

PM Modi ने ईद मिलाद-उन-नबी और ओणम की दी शुभकामनाएं, एकता-खुशहाली की कामना की

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को दो प्रमुख

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश

MP: Top 10

MP : जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भोपाल में आज

Chanakya Niti: जीवन में कैसी भी परिस्थिति हो, इन 3 चीजों पर कभी न करें शर्म, चाणक्य की सीख आएगी काम

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और

Aaj ka Panchang: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज के दिन का खास महत्व

Aaj ka Panchang: 26 अगस्त 2026, बुधवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय