,

भोपाल परवलिया में कार में मिला मांस, पुलिस ने गाड़ी को किया जब्त

भोपाल परवलिया में कार में मिला मांस, पुलिस ने गाड़ी को किया जब्त

BY: MOHIT JAIN

भोपाल के परवलिया सड़क थाना क्षेत्र में आज सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया। थाना क्षेत्र के आउटर इलाके परवलिया में एक कार में संदिग्ध मांस मिला।

जानकारी के अनुसार, मांस को ढाबे पर खड़ी कार में रखा गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मांस के साथ गाड़ी को हिरासत में लिया और जांच शुरू कर दी।

सुबह-सुबह बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।

पुलिस फिलहाल मांस लाने वाली गाड़ी और उससे जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। इस प्रकरण में आगे की कार्रवाई का निर्णय जांच पूरी होने के बाद लिया जाएगा।

Chhattisgarh SIR: मतदाता सूची में 25 लाख की कमी पर सियासी घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR…

Kawardha News: तीन महीने में उखड़ गई 43 लाख की सड़क, जांच में फेल तो चला बुलडोजर

Kawardha News: कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक के गुंझेटा गांव में करीब…