,

रीवा, मऊगंज, सीधी-सिंगरौली में आज भारी बारिश का अलर्ट; 10 अक्टूबर के बाद विदाई

- Advertisement -
Ad imageAd image
रीवा, मऊगंज, सीधी-सिंगरौली में आज भारी बारिश का अलर्ट; 10 अक्टूबर के बाद विदाई

BY: MOHIT JAIN

रीवा, मऊगंज, सीधी-सिंगरौली में आज तेज बारिश

मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्सों में शनिवार को भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली जिलों में अगले 24 घंटों में साढ़े चार इंच तक पानी गिरने का अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। रविवार से बूंदाबांदी का दौर शुरू होने की उम्मीद है। राज्य के कई हिस्सों में इसी हफ्ते से मानसून की विदाई भी शुरू हो सकती है।

कई जिलों में अब भी एक्टिव है बारिश वाला सिस्टम

साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से पिछले दो दिनों में कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई। दशहरे के दिन भोपाल, बैतूल, दतिया, ग्वालियर, नर्मदापुरम, उज्जैन, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़ और बालाघाट में बारिश हुई। शुक्रवार को भी जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में पानी गिरा। शाम को इंदौर में भी तेज बारिश हुई जिससे कई इलाकों में बिजली गुल रही। वहीं सीधी में 9 घंटे में दो इंच से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई।

10 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश से विदा होगा मानसून

प्रदेश के 12 जिलों से मानसून की विदाई हो चुकी है, जिनमें ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर और रतलाम शामिल हैं। राजगढ़ और अशोकनगर के कुछ हिस्सों से भी मानसून विदा हो चुका है। मौसम विभाग का कहना है कि 10 अक्टूबर तक पूरे मध्यप्रदेश से मानसून लौट जाएगा। हालांकि नया सिस्टम बनने की वजह से इसकी विदाई कुछ जगहों पर थोड़ी देर से भी हो सकती है।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल