,

Etah: तहसीली में अचानक बरसने लगे नोट, इकट्ठा करने के लिए टूट पड़े लोग, जानिए मामला…

Etah News

एटा के अलीगंज कस्बे में बंदरों का आतंक है। शुक्रवार को पुरानी तहसील में बैनामा कराने आए किसान की बाइक की डिग्गी से बंदर एक लाख रुपये निकाल ले गए और उड़ा दिए। नोटों की बारिश होते ही वहां मौजूद वकील, मुंशी अन्य लोग पैसे एकत्रित करने में जुट गए। एक 500 की नोट छोड़ पूरी रकम किसान को वापस मिल गई।
क्या है पूरा मामला
सर्वेश निवासी ग्राम नगला केसरी शुक्रवार दोपहर के समय अलीगंज तहसील में एक जमीन का बैनामा कराने के लिए आए थे। अपने अधिवक्ता से बातचीत कर रहे थे। 500-500 के नोट की दो गड्डी बाइक की डिग्गी में रखी थीं। तभी अचानक बंदर ने गड्डियां निकाल लीं। हाथों में नोटो की गड्डी थामकर बंदर अधिवक्ताओं के चेंबर की बिल्डिंग के ऊपर बैठ गया। लोग इनसे गड्डियां वापस कराने के तमाम प्रयास करीब आधे घंटे तक करते रहे। सर्वेश ने बंदर को केले डाले तो नोटों की एक गड्डी बंदरों ने फेंक दी, जबकि दूसरी गड्डी को बंदर ने हवा में उछाल दिया।
500 का एक नोट नहीं मिला
इसके उछलते ही तहसील परिसर में नोटों की बारिश हो गई। नोट जमीन पर आकर बिखर गए। अधिवक्ताओं व उनके मुशियों ने एक-एक कर नोटों को एकत्रित किया और किसान को वापस किए। सर्वेश ने बताया कि एक लाख रुपये में से 500 का एक नोट नहीं मिल सका।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 नवंबर 2026 का दिन बुधवार है। ज्योतिषीय गणना…

CM Yogi : योगी सरकार की योजना से 2 मासूमों को मिली आवाज, खिलखिला उठा बचपन

CM Yogi : योगी सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से कानपुर…

CM Hemant Soren देश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा लुगू बुरू, घांटा बाड़ी धोरोमगाढ़ : मुख्यमंत्री

CM Hemant Soren लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय संताल…

Haldwani News : उद्योगपति से 7 करोड़ की कथित वसूली का आरोप, महिला समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट: दीपक अधिकारी, हल्द्वानी Haldwani News : उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक…

Punjab में 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, 2029 तक नशामुक्त राज्य बनाने का किया वादा

Punjab: पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। करीब…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 24 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…