Ind Vs Ban 1st T20: भारत-बांग्लादेश T-20 मुकाबले के विरोध में ग्वालियर बंद का आह्वान, क्या रद्द हो जाएगा मैच?

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ind Vs Ban 1st T20

भारत-बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज रविवार 6 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। सीरीज का पहला मैच ग्वालियर में होना है। ग्वालियर में नए बने माधवराव सिंधिया स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा जो कि इस स्टेडियम का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। जिसे देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बजरंग दल और हिंदू सभा इस क्रिकेट मैच का विरोध कर रही है।

बजरंग दल ने किया विरोध
दरअसल, बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया ग्वालियर पहुंचे। 6 अक्टूबर को भारत बांग्लादेश के बीच होने वाले टी-20 इंटरनेशनल मैच को लेकर उन्होंने कहा कि यह मैच इस समय नहीं होना चाहिए। BCCI ने यह मैच गलत समय पर लिया है। इस समय बांग्लादेश में जिस प्रकार से हिंदुओं के बर्बरता हुई है। कितनी हमारी बहनों के साथ बलात्कार किए गए हैं, हिंदुओं को वहां पेड़ों से और खंभो बांध कर मारा गया है। इतनी बर्बरता इतिहास के पन्नों में कभी सुनी नहीं गई है, जितनी बर्बरता अब बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हुई है। ऐसी बर्बरता के बावजूद भी BCCI के द्वारा यह मैच कराया जा रहा है। यह हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का विषय है।

ग्वालियर बंद का किया आह्वान
हिंदू महासभा ने भी इस मैच का विरोध किया है और मैच वाले दिन यानी 6 अक्टूबर को ग्वालियर बंद का आह्वान किया है। बुधवार के दिन जब दोनों टीमें ग्वालियर पहुंची थीं, तब भी हिंदू महासभा ने विरोध किया था।

प्रशासन ने की ये तैयारी
इन विरोध और ग्वालियर बंद का असर मैच में न पड़े इसके लिए प्रशासन भी पूरी तरह से तैयार है। ग्वालियर की जिला मजिस्ट्रेट रुचिका सिंह ने 07 अक्टूबर सोमवार तक ग्वालियर में धारा 163 लगा दी है। अब किसी भी प्रकार का कोई विरोध प्रदर्शन कानून के खिलाफ होगा, अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं, आपत्तिजनक या भड़काऊ भाषा और संदेश वाले बैनर, पोस्टर, कट-आउट, झंडे और अन्य चीजों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Ambikapur: मैनपाट में अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन, भारी पुलिस बल के बीच चला बुलडोजर

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित मैनपाट क्षेत्र में

Stray Cattle Terror : पौड़ी में आवारा सांड़ों की लड़ाई, सड़कों पर लगता है घंटों जाम

रिपोर्ट: मुकेश बछेती Stray Cattle Terror : मंडल मुख्यालय पौड़ी में इन

PMGSY Phase 4 : एमसीबी जिले में 56 नई सड़कों का भूमिपूजन, CM विष्णु देव साय वर्चुअली जुड़े

संवाददाता: अविनाश चंद्र PMGSY Phase 4 : छत्तीसगढ़ में ग्रामीण कनेक्टिविटी को

Koriya: सागौन प्लांटेशन में लगी भीषण आग, भारी नुकसान की आशंका

Report by: Chandrakant Pargir Koriya: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर परिक्षेत्र

Rajya Sabha: सिंधी समाज की पुकार, हमें भी दो टिकट

Rajya Sabha: रीवा से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता दिलीप थारवानी एडवोकेट ने

Fatehabad: फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल 10वें दिन जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Report by: Sunil Kumar Fatehabad: हरियाणा के फतेहाबाद में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों

GoldSilverPriceToday : सोने-चांदी में हल्की तेजी, जानें अपने शहर के ताजा रेट

GoldSilverPriceToday नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह सोने और चांदी की कीमतों में मामूली

Prakash Raj ने ‘रामायण’ पर दिया विवादित बयान, वीडियो वायरल, शिकायत दर्ज

Prakash Raj: अपने बेबाक और अक्सर विवादों में रहने वाले बयानों के

Israel Lebanon के बीच 10 दिन का सीजफायर, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Israel Lebanon: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म