मुरादाबाद: फर्जी कस्टम अधिकारी बनकर महिला से 95 लाख की साइबर ठगी,आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
मुरादाबाद: फर्जी कस्टम अधिकारी बनकर महिला से 95 लाख की साइबर ठगी,आरोपी गिरफ्तार

BY: DANVEER SINGHNI,EDIT BY: MOHIT JAIN

यह पूरा मामला 31 अगस्त को दर्ज हुए मुकदमे से जुड़ा है। पीड़ित महिला ने साइबर थाना मुरादाबाद में शिकायत की थी कि उसने shaadi.com पर अपनी आईडी बनाई थी। इस दौरान एक शख्स ने खुद को एनआरआई “आरव सिंह” बताकर उससे संपर्क किया और शादी की बात आगे बढ़ाई।

उसने महिला से कहा कि वह एक पार्सल भेज रहा है जिसमें शादी का गिफ्ट और कीमती सामान है। पार्सल भारत पहुंचने पर महिला को फोन आया कि पैकेज छुड़ाने के लिए रकम जमा करनी होगी। महिला ने पहले पैसे दिए, लेकिन इसके बाद फर्जी कस्टम अधिकारी बनकर एक महिला ने उसे मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी दी और लगातार पैसे वसूले। इस तरह महिला 95 लाख रुपए की ठगी का शिकार हो गई।

आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी

एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने रिजर्व पुलिस लाइंस में प्रेस वार्ता कर बताया कि साइबर थाना पुलिस ने इस मामले में दिल्ली के उत्तम नगर निवासी नवी पुत्र राजेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने बरामद किया है:

  • 1 लैपटॉप
  • 4 मोबाइल फोन
  • 9 एटीएम कार्ड
  • 11 चेकबुक
  • 8 पासबुक
  • 1 आधार कार्ड और 1 पैन कार्ड

पहले ही पकड़ी जा चुकी है महिला आरोपी

इस मामले में पुलिस पहले ही कोनसम सुनीता नाम की महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वह मूल रूप से मणिपुर के चंदेल की रहने वाली है और दिल्ली में अपने गैंग के साथ साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देती रही है।

पुलिस की बड़ी सफलता

एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने कहा कि यह गिरफ्तारी साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई है। पुलिस की कोशिश है कि ऐसे गैंग को पूरी तरह खत्म किया जाए ताकि आम लोग ऑनलाइन धोखाधड़ी से बच सकें।

EPS-95 पेंशनर्स का भोपाल में प्रदर्शन आज, पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

EPS-95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति, मध्य प्रदेश के नेतृत्व में 15 अप्रैल

Road Accident: नवापारा में ट्रक-हाइवा की भीषण टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर जिले के नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया

Dhurandhar Franchise का जलवा, 3000 करोड़ क्लब में एंट्री, बाहुबली-पुष्पा को छोड़ा पीछे

Dhurandhar Franchise: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में पहली बार किसी फिल्म

Saqib Hussain: जूतों के लिए रोया बेटा, मां ने बेचे गहने… आज IPL में चमका सितारा

Saqib Hussain ने अपने शानदार प्रदर्शन से आईपीएल 2026 में सभी का