‘गंदी बात’ फेम अन्वेषी जैन ED दफ्तर पहुंचीं, अवैध सट्टेबाजी ऐप केस से जुड़ा है मामला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
'गंदी बात' फेम अन्वेषी जैन ED दफ्तर पहुंचीं, अवैध सट्टेबाजी ऐप केस से जुड़ा है मामला

BY: MOHIT JAIN

वेब सीरीज ‘गंदी बात’ से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अन्वेषी जैन आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर पहुंचीं। उन्हें अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए तलब किया गया है।

इस मामले में अन्वेषी से पहले कई बड़ी हस्तियों को भी सवाल-जवाब का सामना करना पड़ा है। इनमें बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला, सांसद मिमी चक्रवर्ती और कई क्रिकेट खिलाड़ी शामिल हैं।

क्यों बुलाया गया ED दफ्तर?

यह जांच 1xBet सट्टेबाजी ऐप और उससे जुड़े नेटवर्क से जुड़ी है। आरोप है कि इन ऐप्स के जरिए

  • करोड़ों रुपये की ठगी हुई
  • टैक्स चोरी की गई
  • निवेशकों के पैसे का गलत इस्तेमाल किया गया

साल 2023 में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 1xBet समेत 174 अवैध सट्टेबाजी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन इसके बाद भी इस नेटवर्क के तार लगातार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में ED मनोरंजन और खेल जगत की कई नामचीन हस्तियों से पूछताछ कर रही है।

किन-किन से हो चुकी है पूछताछ?

इस केस में पहले ही कई बड़े नाम ED के रडार पर आ चुके हैं।

  • बॉलीवुड से सोनू सूद, उर्वशी रौतेला और मिमी चक्रवर्ती
  • क्रिकेट से सुरेश रैना, शिखर धवन, युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा

इन सभी से जांच एजेंसी ने विस्तृत पूछताछ की है।

अन्वेषी जैन कौन हैं?

अन्वेषी जैन एक्ट्रेस, सिंगर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं।

  • 2019 में एकता कपूर की वेब सीरीज ‘गंदी बात’ से उन्होंने पहचान बनाई
  • वह मध्य प्रदेश के जैन परिवार से आती हैं
  • MBA की पढ़ाई छोड़कर उन्होंने मुंबई का रुख किया
  • मार्टिन, ड्रैगन, गुडिया की शादी, बॉस और हू इज योर डैडी जैसे प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं

अपनी बोल्ड इमेज और बेबाक अंदाज की वजह से वह हमेशा चर्चा में रहती हैं।

मामला अभी जांच के अधीन

फिलहाल ED ने अन्वेषी जैन से लंबी पूछताछ शुरू कर दी है। एजेंसी इस बात की पड़ताल कर रही है कि क्या उनका नाम सीधे तौर पर मनी ट्रेल से जुड़ा है या फिर केवल प्रमोशन और विज्ञापन के जरिए यह लिंक सामने आया है।

इस केस की तह तक जाने के लिए एजेंसी आने वाले दिनों में और भी बड़े चेहरों से सवाल-जवाब कर सकती है।

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के

stock market : शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1700 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,000 के पार

by: digital desk मुंबई, घरेलू शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी देखने

Child Protection Workshop: रायपुर में बाल संरक्षण पर मंथन, एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

Child Protection Workshop: बच्चों के अधिकार और सुरक्षा पर विशेषज्ञों की चर्चा