,

UP: फिनटेक सिटी, सेमीकंडक्टर और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क पर फोकस…जानिए इंटरनेशनल ट्रेड शो में क्या कुछ खास है?

International Trade Show UP

इंटरनेशनल ट्रेड शो के माध्यम से योगी सरकार न सिर्फ उत्तर प्रदेश, बल्कि यहां के उत्पादों, योजनाओं और गतिविधियों को भी ग्लोबल पहचान दिलाने का प्रयास कर रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के द्वितीय संस्करण में इस बार विभिन्न स्टॉल्स को थीम के साथ प्रस्तुत किया गया है। इस कड़ी में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) यहां अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रहा है। खासकर वो प्रोजेक्ट्स जो जल्द ही लॉन्च होने वाले हैं। इनमें तीन सबसे प्रमुख प्रोजेक्ट्स फिनटेक सिटी, सेमीकंडक्टर पार्क और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क सबसे प्रमुख हैं। इन तीनों प्रोजेक्ट्स की थीम बनाकर यीडा ने अपने स्टॉल स्थापित किए हैं। यमुना प्राधिकरण के स्टॉल्स में प्रोजेक्ट्स के मॉडल्स के साथ-साथ उनकी विस्तृत जानकारी भी दी जा रही है, ताकि विजिटर्स इन योजनाओं से अवगत हो सकें। उल्लेखनीय है कि यमुना प्राधिकरण को इस शो में हॉल नंबर 3 में 1644 स्क्वायर मीटर की जगह प्रदान की गई है, जिसमें कुल 16 स्टॉल्स लगाए गए हैं। इनमें मुख्य स्टॉल यमुना प्राधिकरण का है। इसी में फिनटेक सिटी, सेमीकंडक्टर पार्क और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क के स्टॉल्स को स्थापित किया गया है। यह स्टॉल्स आगामी विकास परियोजनाओं की झलक और संभावनाओं को दर्शा रहे हैं।

सेमीकंडक्टर के लिए आरक्षित हुई है जमीन
यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुण वीर सिंह के अनुसार, हमारा मुख्य स्टॉल यीडा का है जिसका साइज 9×12 है। इसमें मुख्य रूप से फिनटेक सिटी, सेमीकंडक्टर पार्क और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क हमारे तीन नए थीम है। इसमें सेमीकंडक्टर हमारा सबसे मेजर थीम है और सेमीकंडक्टर के लिए हमने जमीनें भी आरक्षित कर दी है और जमीन हमारे पजेशन में आ गई है। अभी हाल ही में ग्रेटर नोएडा में सेमीकॉन समिट हुआ था, जिसमें काफी निवेशकों ने रुचि दिखाई। हमारे तीन प्रस्ताव भारत सरकार में कैबिनेट अप्रूवल के लिए प्रॉसेस में हैं, जो कभी भी अप्रूव हो सकते हैं। इसके अलावा और भी तीन-चार कंपनियां जिनमें कुछ यूएस कंपनियां भी इंट्रेस्ट दिखा रही है। जैसे ही सेमीकंडक्टर का अप्रूवल मिलता है, वैसे ही हम इसके लिए जमीन दे देंगे। हम इस पर बहुत फोकस कर रहे हैं।

सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क की स्कीम आ रही जल्द
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क (एसटीपी) भी हम बना रहे हैं। अभी तक यमुना एक्सप्रेसवे में आईटी, आईटीईएस सॉल्यूशन का कोई सेक्टर नहीं था तो अब हमने आईटी व आईटीटीएस के लिए सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क बनाने का निर्णय लिया है। इसमें इंफोसिस, विप्रो, टाटा जैसी बड़ी कंपनियों ने रुचि दिखाई है। इन कंपनियों को साथ लाकर हम यहां एक बढ़िया सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क बनाना चाह रहे हैं, इसलिए हमने आईटी और आईटीईएस सॉल्यूशंस के लिए यहां पर अलग से जमीन निर्धारित की है जो बहुत बड़े एरिया में है। ये लैंड भी हमने प्रोक्योर कर ली है और इसकी स्कीम भी हम बोर्ड मीटिंग के बाद निकालने जा रहे हैं। संभावना है कि इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान ही बोर्ड से अनुमोदन लेकर हम इसकी स्कीम भी निकाल देंगे।

फिनटेक पार्क पर भी तेजी से हो रहा कार्य
उन्होंने बताया कि इसके अलावा हमारी महत्वाकांक्षी योजना फिनटेक सिटी का भी इसमें प्रदर्शित किया गया है। इसे भी हम जल्द शुरू करने जा रहे हैं। हम इसे ईएमसी-2 के साथ दिखा रहे हैं, जहां हैवल्स, एंकर जैसी यूनिट आ रही हैं। उन्होंने बताया कि ईएमसी-2 का प्रपोजल भारत सरकार में अप्रूवल के लिए प्रॉसेस में है जो किसी भी समय अप्रूव हो सकता है। साथ ही साथ फिनटेक के लिए है हम स्टेकहोल्डर्स की बैठक भी कर रहे हैं और पूरी उम्मीद है कि इसकी स्कीम भी हम अगले 10 से 15 दिनों में लांच करेंगे। स्टेकहोल्डर्स जिसमें फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस, स्टॉक ब्रोकर्स, इंश्योरेंस कंपनियां, रेगुलेटरी अथॉरिटीज इनके साथ एक हम मीटिंग करके फिर एक स्कीम ला रहे हैं। उनकी डिमांड के अनुसार इस पर आगे कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन तीन बड़े स्टॉल्स के अलावा जो कंपनियां हमारे साथ प्रतिभाग कर रही हैं उसमें पूर्वांचल रियल स्टेट, आगरा की शू एक्सपोर्ट कंपनी आरटेक वान, न्यू जेन, फिल्म सिटी, पतंजलि, नोएडा इंटरनेशल एयरपोर्ट, वीवो, सूर्या फूड और सिफी टेक्नोलॉजी जैसी कंपनियों के भी स्टॉल लगाए गए हैं। ये सभी कंपनी यीडा क्षेत्र में कार्य कर रही हैं या करने जा रही हैं।

Aaj Ka Rashifal 18 February 2025: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ!

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…