सड़क न होने से समय पर अस्पताल नहीं पहुँच पाया, करैत सांप के काटने से युवक की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Rupesh Kumar Das/Hazaribagh

विष्णुगढ़:-प्रखंड क्षेत्र के आदिवासी गांव गिधनिया में बुधवार रात करैत सांप के काटने से युवक मनोज कुमार टुड्डू की दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार टुड्डू (पिता: महादेव टुड्डू) चारपाई न होने के कारण जमीन पर सो रहे थे। रात लगभग एक बजे करैत सांप ने उन्हें काट लिया। नींद टूटने पर उन्होंने सांप को खींचकर दूर फेंक दिया।भारी बारिश और उफनते बरसाती नाले के कारण गिधनिया से विष्णुगढ़ सीएचसी तक गाड़ी नहीं पहुँच सकती थी, जिससे समय पर उपचार संभव नहीं हो पाया। लाचारी में झाड़-फूंक का सहारा लेना पड़ा, लेकिन सुबह जब उन्हें खाट पर लादकर अस्पताल लाया गया, तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक की मां ने कहा,सड़क होती तो मेरे बेटे की जान बच सकती थी। गाँव के बीमार और घायल लोग खटिया पर सहारा लेकर कई किलोमीटर पैदल जाते हैं। तब तक देर हो जाती है और जानें चली जाती हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि गिधनिया जैसी दूरदराज की बस्तियों में सड़क और उचित आवागमन की सुविधा न होने के कारण ऐसे हादसे आम हैं।

International Yoga Day 2026 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा का वैश्विक आलोक

लेखक: गोविंद सिंह राजपूत, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री International