,

सोनभद्र में छेड़छाड़ का विरोध करना परिवार को पड़ा भारी, दबंगो ने कर दी पिटाई, 04 घायल

- Advertisement -
Ad imageAd image
UP News

सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के घुवास के वार्ड नंबर 09 में छेड़ छाड़ का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। दबंगो ने विरोध करने पर जमकर लाठी डंडे से मारपीट किया जिससे पीड़ित पक्ष के चार लोग घायल हो गए। वही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों के लापरवाही से एक घायल गुड्डू उम्र 50 वर्ष निवासी घूवास की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों व ग्रामीणों द्वारा जिला अस्पताल गेट पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ़ 302 का मुकदमा दर्ज कर फांसी की सजा दिए जाने की मांग किया। वही मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित पक्ष को समझा बुझाकर मामले को शांत कराते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पीड़ित दिनेश ने दी जानकारी

वही पीड़ित दिनेश ने बताया कि मैं काम पर गया था रात को लौटा तो अचानक कुछ लोग आकर मारपीट करने लगे मुझे लोहे की रॉड से पीटने लगे । दबंगों द्वारा मेरे पत्नी के साथ छेड़ छाड़ किया जा रहा था हम लोगो छेड़ छाड़ का विरोध किया था जिसके बाद ये पांच, छः की संख्या में दबंग लोग पूरे परिवार के साथ मारपीट किए । जिससे मेरी पत्नी, पिता, मां और मुझे गम्भीर चोट लगी। मेरे पिता गुड्डू उम्र 50 वर्ष भी घायल हो गए थे सभी लोगो को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था पर आज पिता की मौत हो गई है। जिसमे डाक्टरों की लापरवाही बरती गई है।

शराब पीकर महिलाओं से करता था छेड़छाड़


मामले में प्रदर्शन कर रही गीता देवी ने बताया की हमारे गांव में तीन घर ऐसे दबंग है जो किसी के घर की बहु बेटी के संघ आए दिन छेड़ छाड़ करते हैं और शिकायत करने पर शराब पीकर मारपीट करते हैं। रविवार को फिर एक बार शराब पीकर पीड़ित परिवार के घर की औरत के साथ छेड़ छाड़ किए जव उसके घर वालों ने विरोध किया तो घर में घुसकर लाठी डंडे और लोहे के रॉड से मारपीट कर चार लोगो को घायल कर दिए । दो दिन से हमलोग पुलिस के चक्कर लगा रहे थे। आज एक घायल व्यक्ति की मौत हो गई है। जिसमे जिला अस्पताल के डाक्टरों की लापरवाही सामने आई है। ठीक से इलाज नही किया गया बार बार परिजन और मृतक दर्द की बात बता रहे थे पर डाक्टरों ने सही इलाज नही किया ना तो इन्हे रेफर किया जिससे आज ये दम तोड दिए है जिससे नाराज हम लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

सीओ सिटी चारू द्विवेदी ने दी जानकारी
वही मामले में सीओ सिटी चारू द्विवेदी ने बताया कि राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुआ था जिसमे चार लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज ज़िला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आगे की जांच की जा रही थी।

Chakrata Accident : चकराता सड़क पर भीषण हादसा, 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह Chakrata Accident : चकराता। उत्तराखंड के चकराता में सहिया

Pakhanjur : नक्सली डंप से हथियारों के साथ मिले पैंगोलिन के शल्क, 11 लाख रुपये कीमत का दावा

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhanjur : पखांजूर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर

Korba News : उफनाते नाले में बही स्कॉर्पियो, 3 दोस्त बीच धार फंसे,ऐसे बचाई जान…

रिपोर्ट: उमेश दहरिया, कोरबा Korba News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले

Santali Language: ओलचिकी जागरूकता बैठक में उठी ‘एक भाषा-एक लिपि’ की मांग, मातृभाषा में शिक्षा पर जोर

रिपोर्टर : आगस्टीन हेम्बरम Santali Language दुमका प्रखंड के माचखिचा गांव में

Woman Constable Death: महिला कांस्टेबल की मौत के बाद पति का हंगामा, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय Woman Constable Death बस्ती जिले में तैनात महिला कांस्टेबल

Janata Darshan: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी का जनता दर्शन, लोगों की समस्याएं सुनीं

Janata Darshan उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ