,

वकील यावर खान पर नए गंभीर आरोप, पड़ोसी महिला ने भी दर्ज कराई छेड़छाड़ की शिकायत

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल: नाबालिग से रेप मामले में गिरफ्तार वकील यावर खान लगातार विवादों में घिरते जा रहे हैं। अब उनके खिलाफ पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने भी छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, शाहजहांनाबाद पुलिस ने जांच के बाद इस शिकायत को नस्ती कर दिया था।

फर्जी दस्तावेज बनाकर मकान बेचने का आरोप

यावर खान और उनके सहयोगी केके तिवारी पर कमला नगर थाने में एक और गंभीर मामला दर्ज होने वाला है। आरोप है कि उन्होंने 3,900 वर्ग फीट के मकान को बेचने के लिए कूट रचित दस्तावेज तैयार किए। मकान के असली मालिक सुरेश अग्रवाल ने बताया कि यावर और उनका गिरोह प्रॉपर्टी ब्रोकर बनकर उनसे मिला। मकान की जानकारी लेने के बाद उन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार कर इसे बेचने की तैयारी की।

सुरेश अग्रवाल ने थाना कमला नगर में यावर खान, केके तिवारी और अन्य तीन लोगों के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया है। पुलिस ने आश्वस्त किया कि जांच पूरी होने के बाद FIR दर्ज की जाएगी।

यावर खान के खिलाफ संगठित अपराध के आरोप

नाबालिग का अपहरण कर रेप करने के मामले में जेल में बंद यावर खान अब एक और गंभीर संगठित अपराध में आरोपी हो सकते हैं। पुलिस के अनुसार, जनवरी 2025 में दर्ज संगठित अपराध की FIR में यावर की भूमिका सामने आई है और इसकी जांच अभी जारी है।

नाबालिग पीड़िता का दर्दनाक अनुभव

20 जनवरी 2023 को एक नाबालिग लापता हुई थी। 23 जनवरी 2025 को उसे अशोक नगर के ईशागढ़ से बरामद किया गया। पीड़िता के माता-पिता का निधन हो चुका था। कोर्ट में दिए बयान में उसने बताया कि उसे बेचा गया और देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया।

इसके बाद पुलिस ने 31 जनवरी 2025 को 31 लोगों के खिलाफ संगठित अपराध की धाराओं में FIR दर्ज की। आरोप है कि यह गिरोह नाबालिगों को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाता और सेक्स रैकेट चलाता था।

आरोपी और अन्य संदिग्ध

जांच में सामने आया कि इस गिरोह में शामिल थे: आशुतोष बाजपेयी, महक यादव, मिथलेश पुरैना, निधि ठाकुर अग्रवाल, शशांक पोद्दार, डिंपी खान, मकबूल अली, अर्जुन पटेल, निशांत मोहाले, मो. नवेद, अंजलि मोहाले, सलमान कुरैशी, महेश धाकड़, कृष्णा धाकड़, शोभा विश्वकर्मा, रितुल कुमार पांडेय, कुलदीप उर्फ कुनाल, योगेश कुमार कुशराम, सुरेंद्र उर्फ सागर चौहान, इंद्र बहादुर सिंह, मोहित, पूजा उर्फ जोया, नितिन पाल, लक्की, देवांश और राज सोलंकी।

पुलिस का बयान

पुलिस ने बताया कि यह संगठित अपराध का गंभीर मामला है और इसमें सेक्स रैकेट का बड़ा गिरोह सक्रिय है। जांच में यावर खान की भूमिका भी सामने आ रही है। इसके अलावा, अशोका गार्डन पुलिस ने इसी नाबालिग के कोर्ट बयान के आधार पर 26 लोगों के खिलाफ संगठित अपराध का केस दर्ज किया है।

Chanakya Niti: सुखी वैवाहिक जीवन के लिए आचार्य चाणक्य की 7 अनमोल बातें, रिश्ते में कभी नहीं आएगी दूरियां

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 1 अगस्त 2026, शनिवार का दिन अगस्त महीने की शुरुआत के

Moradabad PMAwasYojana : गरीब और वंचित परिवारों को मिल रहा आवास, सीएम योगी आदित्यनाथ सपना कर रहे साकार

रिपोर्ट- दानवीर सिंह, मुरादाबाद Moradabad PMAwasYojana : मुरादाबाद, सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार

Omar Abdullah Divorce: सुप्रीम कोर्ट से उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला के तलाक को मंजूरी

Omar Abdullah Divorce जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनकी पत्नी पायल

Ankit Sharma Murder Case: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद

Ankit Sharma Murder Case दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Jamtara Theft Case: बंद पड़े घर में लाखों की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Report: Ratan kumar Jamtara Theft Case जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र

Drug Overdose Case: संदिग्ध नशे से किसान की मौत, अवैध कारोबार पर उठे सवाल

गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के कुड़का गांव में 40 वर्षीय

फिर आमने-सामने होंगे India vs Pakistan, एशियन लीजेंड्स लीग 2026 में होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले का रोमांच

Mayawati ने योगी सरकार का जताया आभार, संत रविदास नगर का नाम बहाल होने पर कही बड़ी बात

Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा