,

टिम कुक की भारत में iPhone निर्माण योजना पर ट्रंप ने जताई नाराजगी, व्हाइट हाउस में पूछा–“अमेरिका में कितना निवेश करेंगे?”

BY: Yoganand Shrivastva

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में व्हाइट हाउस में अमेरिका की प्रमुख टेक कंपनियों के CEO के साथ आयोजित डिनर में Apple के CEO टिम कुक से उनके भारत में iPhone निर्माण निवेश को लेकर नाराजगी व्यक्त की। ट्रंप ने टिम कुक से सीधे पूछा कि जब आप अमेरिका में लौटकर बड़े निवेश करने जा रहे हैं, तो यहां कितनी राशि लगाना चाहते हैं।

डिनर के दौरान ट्रंप ने टिम कुक की आलोचना के साथ उनकी सराहना भी की। ट्रंप ने कहा, “टिम कुक, आपने Apple में अद्भुत काम किया है, बहुत कम लोग ऐसा कर सकते हैं, बधाई।” इस कार्यक्रम में टेक जगत के कई दिग्गज मौजूद थे, जिनमें मार्क जुकरबर्ग, सैम ऑल्टमैन, बिल गेट्स, सत्य नडेला और सुंदर पिचाई शामिल थे।

टिम कुक ने ट्रंप के माहौल और नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिका में निवेश के लिए बेहतर परिस्थितियां बनाई हैं। जब ट्रंप ने पूछा कि कितनी राशि निवेश की जाएगी, तो कुक ने 600 अरब डॉलर (करीब ₹50 लाख करोड़) का आंकड़ा बताया।

इस डिनर और बातचीत को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ ने इसे अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए सही कदम बताया, जबकि अन्य ने आशंका जताई। कुछ ने मजाकिया अंदाज में ट्वीट किया कि Apple उत्पादों का इस्तेमाल करते हुए अब अपराधबोध कम होगा।

डिनर में भारतीय टेक उद्योग के पांच प्रमुख नाम भी मौजूद थे। इनमें माइक्रोन के CEO संजय मेहता, Palantir के श्याम शंकर, TIBCO के चेयरमैन विवेक रणदीवे, माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला और Google के CEO सुंदर पिचाई शामिल थे।

यह डिनर अमेरिका की टेक निवेश नीतियों और वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग रणनीतियों को लेकर चर्चा का महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ। ट्रंप ने टिम कुक से किए सवालों के माध्यम से यह संदेश दिया कि विदेशी निवेश के बावजूद अमेरिका में रोजगार और उद्योग को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 27 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन कई राशियों के…

IITF 2026 में झारखंड का पारंपरिक स्वाद हुआ लोकप्रिय, फूड स्टॉल को मिला रजत पदक

IITF 2026 नई दिल्ली/रांची, भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ)-2026 के 45वें संस्करण…

Chhattisgarh Politics : संविधान दिवस पर सियासी रण, संविधान रक्षा मार्च V/s संविधान गौरव दिवस

Chhattisgarh Politics : कांग्रेस ने खोला मोर्चा, बीजेपी ने किया पलटवार रिपोर्ट-…

Chakulia Park : 28 नवंबर को होगा इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क का उद्घाटन, सीएम सोरेन ऑनलाइन करेंगे शुभारंभ

रिपोर्ट- प्रेम श्रीवास्तव Chakulia Park : चाकुलिया.चाकुलिया क्षेत्र के लिए 28 नवंबर…

CG: रायपुर में 8 मिनट में 173 आईफोन चोरी, जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में बढ़ी ठंड, सरगुजा में 11.4…

Chanakya Neeti: इन 4 जगहों पर कभी नहीं रुकना चाहिए, खत्म हो सकता है मान-सम्मान और तरक्की का मौका

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारत के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और कुशल…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार रैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 26 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…