,

अमेरिका में भारत विरोधी इल्हान उमर से मिले राहुल गांधी, विवाद बढ़ा, BJP बोली- सत्ता में आने के लिए उतावले कांग्रेस नेता

- Advertisement -
Ad imageAd image

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर हैं। इस दौरान वह अलग-अलग जगहों पर जाकर लोगों से बातचीत और मुलाकात कर रहे हैं। इसी कड़ी में राहुल गांधी ने अमेरिकी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की है। इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिस पर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। वायरल तस्वीरों में राहुल गांधी के साथ भारत विरोधी मानी जाने वाली इल्हान उमर भी नजर आ रही हैं। जिस पर बीजेपी ने राहुल गांधी पर चौतरफा हमला करना शुरू कर दिया है।

सत्ता में आने के लिए राहुल उतावले- बीजेपी

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता संजू वर्मा ने अपने अधिकारिक एक्स हैंडल से राहुल और अमेरिकी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल का फोटो शेयर कर लिखा है कि कांग्रेस नेता सत्ता में आने के लिए उतावले हैं। इसी उतावलेपन की वजह से कोई कट्टरपंथी इस्लामिक उमर से मुलाकात कर सकता है।

बीजेपी नेता और सांसद निशिकांत दुबे ने भी राहुल गांधी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा, लाल घेरे में यह महिला अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता इलहान उमर है, खालिस्तान तथा कश्मीर अलग देश बनाने का लगातार समर्थन करती है,अभी अमेरिका में राहुल गांधी जी इसी एजेंडे के लिए समर्थन जुटा रहे हैं।

भारत के खिलाफ कांग्रेस- अमित मालवीय

कुछ ऐसा ही बीजेपी प्रवक्ता और बीजेपी आईटी सेल के बेड अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोलते हुए एक्स पर लिखा, भारत के विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में इल्हान उमर से मुलाकात की, जो पाकिस्तान प्रायोजित भारत विरोधी आवाज है, एक कट्टरपंथी इस्लामवादी और स्वतंत्र कश्मीर का समर्थक है। यहां तक ​​कि पाकिस्तानी नेता भी ऐसे उग्र तत्वों के साथ देखे जाने को लेकर अधिक सतर्क होंगे। कांग्रेस अब खुलेआम भारत के खिलाफ काम कर रही है।

वॉशिंगटन डीसी में हुई मुलाकात

राहुल गांधी ने अमेरिकी सांसदों के प्रतिनिधिमंडल से वॉशिंगटन डीसी में रेबर्न हाउस ऑफिस बिल्डिंग में मुलाकात की। इस बैठक की अगुवाई कांग्रेस मैन ब्रेडली जेम्स शर्मन द्वारा की गई। इस प्रतिनिधिमंडल में इल्हान उमर के अलावा सीनेटर जोनाथन जैकसन, सीनेटर रो खन्ना, सीनेटर राजा कृष्णमूर्ति, सीनेटर बारबरा ली, सीनेटर, श्री थानेदार, जीसस जी. गार्सिया, सीनेटर हैंक जॉनसन और जैन स्काकोवस्की शामिल थे।

कौन हैं इल्हान उमर?

इल्हान उमर अमेरिकी सांसद हैं। जिन्होंने अपना पहला चुनाव साल 2019 में जीता था। उमर अमेरिकी कांग्रेस की डेमोक्रेट सदस्य हैं। इल्हान पहली अफ्रीकी शरणार्थी हैं जो चुनाव जीतकर अमेरिकी संसद पहुंचीं हैं। इसके साथ ही उनके नाम, संसदीय सीट पर चुनाव जीतने वालीं पहली अश्वेत महिला का खिताब भी है। इसके अलावा उमर का नाम अमेरिकी संसद पहुंचने वाली पहली दो मुस्लिम-अमेरिकी महिलाओं में भी शामिल है। इल्हान उमर को इजरायल का कट्टर विरोधी माना जाता है जिसकी वजह से ये अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं।

सबसे पहले इल्हान तब चर्चा में आईं थीं जब उन्होंने साल 2022 में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) का दौरा किया था। इस दौरे को लेकर बड़ा खुलासा हुआ था। अमेरिका की सालाना रिपोर्ट में पता चला था कि पाकिस्तान ने इल्हान के इस दौरे को लेकर फंड किया था। पाक सरकार ने 18 से 24 अप्रैल के इल्हान उमर के दौरे को फंड किया था। जिसमें रहने से लेकर खाने तक का खर्चा शामिल था।

कांग्रेस का क्या होगा रूख?

इल्हान, इजरायल विरोधी के अलावा भारत विरोधी भी मानी जाती हैं। उन्होंने पीएम मोदी के अमेरिकी संसद में दिए गए भाषण का विरोध किया था। इसके अलावा इल्हान उमर को भारत के खिलाफ कई बार विदेशी मंचों से आलोचना करते हुए देखा गया है। वे भारत को अल्पसंख्यक विरोधी बताती हैं। इल्हान उमर की ओर से यहां तक कहा जाता है कि भारत में मुस्लिम होना अपराध जैसा है। अब राहुल के उनके मुलाकात के बाद विवाद बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। अब देखना होगा कि कांग्रेस इस मामले पर क्या कहती है।

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को