Operation Bhedia: वन विभाग को मिली एक और कामयाबी, UP के बहराइच में पकड़ा गया पांचवा भेड़िया, छठे की तलाश जारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

उत्तर प्रदेश के बहराइच में पिछले 2 महीने से भेड़ियों का आतंक जारी है। इसी कड़ी में आज रेस्क्यू टीम ने आतंक मचा रहे पांचवें भेड़िये को पकड़ लिया है। इस ऑपरेशन के बाद वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली है। लेकिन विभाग अभी भी एक भेड़िये की तलाश कर रहा है। वन विभाग उसकी तलाश में लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। एक भेड़िये के अभी भी बाहर होने से लोगों के सिर पर आदमखोर का खतरा मंडरा रहा है।

ड्रोन के जरिए रखी जा रही है निगरानी

वन विभाग की टीम कई दिनों से भेड़ियों की तलाश कर रही है। कई जगहों पर पिंजरे लगाए गए हैं और ड्रोन के जरिए पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है। सोमवार को एक भेड़िये ने एक बकरी को मार डाला, जिसके बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई। वन विभाग ने पांचवें भेड़िये को सिसैया चूनामणि हरबख्शपुरवा गांव से पकड़ा है।

वन विभाग ने क्या बताया?

मुख्य वन संरक्षक रेणु सिंह ने बताया, “अब तक पांच भेड़िए को पकड़ा जा चुका है… यह महत्वपूर्ण है क्योंकि कल हमें जानकारी मिली थी कि इसी भेड़िए ने एक बकरी को पकड़ा था। भेड़िए काफी होशियार हो गए थे जब भी हमारा ड्रोन इनके पास जाता था ये हरकत में आ जाते थे, इस बार हमने इनके पैरों के निशान के साथ इन्हें ट्रैक किया फिर इसे पकड़ा। एक और भेड़िया बचा है हम कोशिश कर रहे हैं कि उसे भी जल्द पकड़ा जाए। इसे किसी चिड़ियाघर में भेजा जाएगा।”

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को