,

इंदौर पब संचालक सुसाइड केस: इति तिवारी ने सरेंडर किया, लगाए गए आरोपों को बताया निराधार

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर: इंदौर के अन्नपूर्णा क्षेत्र के पब संचालक भूपेंद्र रघुवंशी की आत्महत्या मामले में मुंबई की युवती इति तिवारी ने शुक्रवार को अपने वकील के साथ अन्नपूर्णा थाने पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर किया। इति पर भूपेंद्र को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है, लेकिन उनके वकील जिल शर्मा ने सभी आरोपों को निराधार बताया।

इति तिवारी ने पुलिस को बयान दिया कि भूपेंद्र उनसे शादी करना चाहता था, लेकिन उन्होंने यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया। भूपेंद्र अक्सर कहते थे कि उनकी पत्नी के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं और इसलिए वह शादी करना चाहते थे। इति ने पुलिस को भूपेंद्र द्वारा दिया गया आईफोन भी सौंपा और कहा कि भूपेंद्र ने उन्हें कोई पैसा नहीं दिया।

वकील जिल शर्मा ने कहा कि भूपेंद्र और इति के बीच केवल दोस्ती थी और उनके बीच किसी तरह के वित्तीय लेन-देन या अन्य विवाद का कोई सबूत नहीं है। उन्होंने बताया कि सरेंडर के दौरान बैंक ट्रांजैक्शन और मोबाइल की डिटेल पुलिस को सौंप दी गई हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार रात तक भूपेंद्र रघुवंशी के सुसाइड केस में एफआईआर दर्ज की जा सकती है। भूपेंद्र द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट को मामले में मुख्य साक्ष्य माना जा रहा है।

जांच में यह भी संभावना जताई जा रही है कि भूपेंद्र को ब्लैकमेल करने के पीछे एक सुनियोजित गिरोह शामिल हो सकता है। पुलिस को शक है कि मामले में कोई बड़ा नाम सामने आ सकता है। सूत्रों के मुताबिक, भूपेंद्र पर लगातार दबाव डाला जा रहा था, जो उनकी आत्महत्या का कारण बन सकता है।

भूपेंद्र और इति के बीच संबंधों के कारण उनके परिवार में भी कई बार तनाव पैदा हुआ। भूपेंद्र ने इति से बात करने के लिए अलग मोबाइल इस्तेमाल किया, जिसे उनकी पत्नी आरती ने जान लिया और इसके चलते कई बार विवाद हुआ।

भूपेंद्र अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे और उनकी तीन बहनें विदेश में हैं। बेटी की अमेरिका से वापसी के बाद गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। 10 वर्षीय बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने उनके तीन दोस्तों को बयान दर्ज करने के लिए थाने बुलाया।

इस बीच सोशल मीडिया पर इति की बर्थडे पार्टी का एक वीडियो भी सामने आया, जो भूपेंद्र ने खुड़ैल के फार्म हाउस पर आयोजित की थी।

Haldwani News : उद्योगपति से 7 करोड़ की कथित वसूली का आरोप, महिला समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट: दीपक अधिकारी, हल्द्वानी Haldwani News : उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक…

Punjab में 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, 2029 तक नशामुक्त राज्य बनाने का किया वादा

Punjab: पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। करीब…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 24 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…

Ramayan के लिए एआर रहमान ने छोड़ीं 10-12 फिल्में, 3 साल तक तैयार किया म्यूजिक; बोले- इस फैसले पर गर्व है

Ramayan: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' अपने भव्य बजट, शानदार स्टारकास्ट और…

India-Nepal Relation को मिलेगी नई मजबूती, PM मोदी और बालेन शाह ने अयोध्या-जनकपुर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

India-Nepal Relation: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन शाह) की दो दिवसीय…