मध्यप्रदेश की 25 बड़ी खबरें: 26 अगस्त 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
मध्यप्रदेश की 25 बड़ी खबरें: 26 अगस्त 2025

मध्यप्रदेश में 26 अगस्त 2025 की बड़ी खबरों पर नज़र डालें। नीमच-मंदसौर में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल में रिमझिम बरसात, कांग्रेस संगठनात्मक विवाद से लेकर उज्जैन महाकाल मंदिर विवाद, इंदौर में नशा कारोबार और जबलपुर से बरगी बांध तक, आज की 25 अहम अपडेट्स यहां पढ़ें:

Contents
1. नीमच-मंदसौर में भारी बारिश का अलर्ट2. कांग्रेस जिला अध्यक्ष चयन विवाद3. भोपाल में ‘मछली’ परिवार पर कार्रवाई4. पाकिस्तान से क्रिकेट नहीं– सुशील दोषी5. इंदौर में नशा कारोबार6. जबलपुर में ‘वोट न्याय यात्रा’7. भोपाल में 7वीं की छात्रा का सुसाइड8. लक्ष्मण सिंह का बयान9. उज्जैन महाकाल मंदिर विवाद10. मतदाता सूची पर सवाल11. सागर में मारपीट का मामला12. सागर में धोखाधड़ी13. रतलाम रेडक्रॉस चुनाव14. खंडवा में युवक की मौत15. बैतूल बस स्टैंड पर हंगामा16. कैबिनेट बैठक17. मंदसौर सड़क हादसा18. दतिया में आंगनवाड़ी केंद्रों को गोद लेंगे अधिकारी26. एम्स भोपाल में जांच व्यवस्था चरमराई20. ग्वालियर में कृषि मंत्री का दौरा21. उज्जैन आकाशवाणी22. इंदौर में रेल पार्सल ऑफिस पर आरोप23. भोपाल स्वास्थ्य व्यवस्था24. बरगी बांध के गेट खुलेंगे25. इंदौर रेप केस

1. नीमच-मंदसौर में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने नीमच और मंदसौर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल सहित कई हिस्सों में अगले तीन दिन तक रिमझिम बरसात होगी। डेढ़ इंच पानी गिरते ही एमपी का कोटा पूरा हो जाएगा।

2. कांग्रेस जिला अध्यक्ष चयन विवाद

कांग्रेस जिला अध्यक्ष चयन में एमपी से सबसे अधिक शिकायतें सामने आई हैं। राहुल गांधी नाराज़ होकर बोले– “यहां जैसी गलतियां हुईं, वैसी दूसरे राज्यों में नहीं होनी चाहिए।”

3. भोपाल में ‘मछली’ परिवार पर कार्रवाई

भोपाल में 99 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद प्रशासन सख्त। 12 पटवारियों की टीम मंगलवार से नपती शुरू करेगी।

4. पाकिस्तान से क्रिकेट नहीं– सुशील दोषी

क्रिकेट कमेंटेटर सुशील दोषी ने कहा– “क्रिकेट सभ्य खेल है, आतंकवाद असभ्य हरकत। पाकिस्तान को क्रिकेट से अलग करना ज़रूरी है।”

5. इंदौर में नशा कारोबार

सीमा नाथ ने ब्राउन शुगर से ₹48 लाख कमाए। नाबालिग गैंग से नशा बिकवाती थी। सिर्फ द्वारकापुरी में ही 11 केस दर्ज।

6. जबलपुर में ‘वोट न्याय यात्रा’

कांग्रेस की वोट न्याय यात्रा आज जबलपुर में। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी कलेक्ट्रेट घेराव करेंगे। प्रशासन ने बैरिकेडिंग की।

7. भोपाल में 7वीं की छात्रा का सुसाइड

छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा– “मेरा देहदान कर देना, रूम और कंप्यूटर टेबल छोटे भाई को दे देना।” मां की डांट के बाद घटना हुई।

8. लक्ष्मण सिंह का बयान

दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया विवाद पर लक्ष्मण सिंह बोले– “बीती ताहि बिसार दे, कांग्रेस को कार्यकर्ताओं से मजबूत बनना चाहिए।”

9. उज्जैन महाकाल मंदिर विवाद

महाकाल मंदिर में भांग का श्रृंगार तय मात्रा से ज्यादा गिरा। पुजारी पर कार्रवाई, नोटिस जारी किया गया।

10. मतदाता सूची पर सवाल

उज्जैन में 22,363 घर ऐसे मिले जहां 11 से 50 मतदाता दर्ज हैं। वहीं 72 घरों में 50 से अधिक मतदाता पाए गए।

11. सागर में मारपीट का मामला

भाग्योदय हॉस्पिटल पार्किंग में महिला के पति से विवाद। पत्नी बोली– “स्कूटी खड़ी करते ही मारने लगे लोग।”

12. सागर में धोखाधड़ी

क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर बुजुर्ग से सोने की 3 अंगूठियां लूट ली गईं। आरोपी नातिन को स्कूल से घर लौटते समय रोका था।

13. रतलाम रेडक्रॉस चुनाव

10 साल बाद हुए चुनाव में प्रितेश गादिया रतलाम रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन बने। 26 उम्मीदवार मैदान में थे।

14. खंडवा में युवक की मौत

गणेश प्रतिमा दुकान संचालिका और ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज। युवक की मौत के बाद कार्रवाई।

15. बैतूल बस स्टैंड पर हंगामा

तीन बदमाशों ने चाकू लहराकर उत्पात मचाया। पुलिस ने पकड़ लिया, एक कर्मी की नाक में चोट आई।

16. कैबिनेट बैठक

मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक में नए मेडिकल कॉलेजों पर चर्चा होगी। पीथमपुर-उज्जैन मेट्रो रूट और साइंटिफिक उपकरण खरीदी पर भी फैसला।

17. मंदसौर सड़क हादसा

महू-नीमच हाईवे पर खड़े ट्रक में बाइक जा घुसी। ड्राइवर शराब लेने गया था और घटना के बाद फरार हो गया।

18. दतिया में आंगनवाड़ी केंद्रों को गोद लेंगे अधिकारी

हर 15 दिन में निरीक्षण करेंगे, बच्चों के साथ त्योहार और जन्मदिन भी मनाएंगे।

26. एम्स भोपाल में जांच व्यवस्था चरमराई

एम्स भोपाल में कई जांच सेवाएं बंद होने से मरीज परेशान हैं। इससे इलाज में देरी और मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

20. ग्वालियर में कृषि मंत्री का दौरा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कृषि विश्वविद्यालय की गोष्ठी में शामिल होंगे, फिर झांसी रवाना होंगे।

21. उज्जैन आकाशवाणी

एफएम 102.5 मेगाहर्ट्ज पर अब उज्जैन की आवाज गूंजेगी। आकाशवाणी केंद्र से कार्यक्रम शुरू होने जा रहे हैं।

22. इंदौर में रेल पार्सल ऑफिस पर आरोप

यात्री से ₹2,350 वसूले लेकिन रसीद केवल ₹805 की दी। डीआरएम ने जांच शुरू कर दी है।

23. भोपाल स्वास्थ्य व्यवस्था

भोपाल में गर्भवती महिलाओं का रिकॉर्ड रखने में लापरवाही। अब अनमोल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा।

24. बरगी बांध के गेट खुलेंगे

जबलपुर में बरगी बांध के 5 गेट आज खोले जाएंगे। नर्मदा किनारे 4 जिलों में अलर्ट जारी।

25. इंदौर रेप केस

बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को कोर्ट ने 5 बार उम्रकैद की सजा सुनाई। मां बयान से पलटी लेकिन डीएनए रिपोर्ट ने सजा दिलाई।