अर्जेंटीना के दक्षिण अटलांटिक सागर में गुरुवार देर रात भयंकर भूकंप दर्ज किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.5 मापी गई, जिसने लोगों को दहशत में डाल दिया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग (USGS) ने इस भूकंप की पुष्टि की है।
सुनामी की आशंका, अलर्ट जारी
भूकंप की तीव्रता को देखते हुए चिली के अधिकारियों ने अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में सुनामी का खतरा जताया है।
- स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
- फिलहाल अर्जेंटीना और चिली में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने का कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।
भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 11:16 बजे अर्जेंटीना के दक्षिण-पूर्व में लगभग 710 किलोमीटर दूर उशुआइया के पास ड्रेक पैसेज क्षेत्र में आया।
कितनी गहराई में था भूकंप का केंद्र?
- भूकंप का केंद्र समुद्र की सतह से 10.8 किलोमीटर गहराई में था।
- ड्रेक पैसेज वह जगह है, जो दक्षिण अटलांटिक और दक्षिण प्रशांत महासागर को जोड़ती है।
- यह इलाका बेहद दुर्गम और निर्जन माना जाता है।
राहत की खबर
अब तक की जानकारी के अनुसार,
- इस भूकंप से किसी तरह के बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है।
- आपातकालीन टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
दक्षिण अटलांटिक सागर में आया यह भूकंप क्षेत्र के लिए एक बड़ा प्राकृतिक झटका है। हालांकि अभी तक किसी तरह की हानि की खबर नहीं आई है, लेकिन सुनामी की आशंका को देखते हुए तटीय इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।





