बोकारो में मां-बेटे ने की ज्वेलरी शॉप से चोरी, बीएसएल उप प्रबंधक गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Mother and son steal from jewelry shop in Bokaro, BSL deputy manager arrested

रिपोर्ट- संजीव कुमार

बोकारो जिले में पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। सेक्टर-4 थाना पुलिस ने बोकारो स्टील प्लांट (BSL) में कार्यरत एक उप प्रबंधक और उसकी मां को हीरा जड़ित सोने की अंगूठी चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

कैसे हुआ चोरी का खुलासा?

डीएसपी सिटी आलोक रंजन ने सेक्टर-4 थाना परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीएसएल के उप प्रबंधक राज करन सिंह और उनकी मां नवप्रित कौर 18 अगस्त की शाम सेक्टर-4 स्थित Mia by Tanishq ज्वेलरी शोरूम में अंगूठी खरीदने पहुंचे थे।

इस दौरान राज करन सिंह ने अपनी एक अंगूठी दुकान में रखी और वहां से हीरा जड़ी सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए

सीसीटीवी से पकड़ में आए आरोपी

स्टोर मैनेजर ने जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो चोरी की पूरी घटना सामने आई। इसके बाद शोरूम प्रबंधन ने सेक्टर-4 थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

मां-बेटे के पास से बरामद हुई चोरी की अंगूठी

पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर छापेमारी की और मां-बेटे को सेक्टर-4/F क्वार्टर नंबर-2147 से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान चोरी की गई अंगूठी बरामद कर ली गई। इसके अलावा पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई एक बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

पुलिस की कार्रवाई जारी

डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि मां-बेटे ने मिलकर इस चोरी की साजिश रची थी। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच कर रही है।

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर