,

Haryana Assembly Elections 2024: BJP जल्द जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, इन नेताओं के नाम शामिल, देखें

- Advertisement -
Ad imageAd image

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियां अपनी कमर कस चुकी हैं। इसी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। ऐसी खबरें हैं कि भारतीय जनता पार्टी जल्द ही अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है। इस बीच कुछ चेहरे ऐसे हैं, जिनके नाम पर पार्टी चर्चा कर रही है और उन्हें पहली लिस्ट में उम्मीदवारों के तौर पर मौका दे सकती है। इसमें कुछ पूर्व मंत्री भी शामिल हैं। कुल मिलाकर 21 ऐसे नेता हैं, जिन्हें पहली लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। हाल ही में हुई बीजेपी चुनाव समिति की बैठक में भी इन नामों पर चर्चा हुई थी।

इन नेताओं को मिल सकता है मौका

  1. फरीदाबाद ओल्ड से विपुल गोयल
  2. तिगांव से राजेश नागर
  3. पृथला से दीपक डागर
  4. बल्लभगढ़ से मूलचंद शर्मा
  5. होडल से हरेंद्र राम रतन
  6. पलवल से गौरव गौतम
  7. सोहना से तेजपाल तंवर
  8. अटेली से आरती राव
  9. रेवाड़ी से मंजू यादव
  10. बावल से संजय मेहरा
  11. नांगल से चौधरी अभय सिंह यादव
  12. लाडवा से नायब सिंह सैनी 
  13. अंबाला कैंट से अनिल विज
  14. अंबाला सिटी से असीम गोयल
  15. थानेसर से सुभाष सुधा
  16. जींद से महिपाल डांडा 
  17. पानीपत से प्रमोद विज
  18. जींद से कृष्ण मिड्डा
  19. लोहारू से जेपी दलाल 
  20. तोशाम से श्रुति चौधरी 
  21. जगाधरी से कंवर पाल गुर्जर

भाजपा का मुकाबला कांग्रेस-आप से होगा?

बता दें कि हरियाणा में गठबंधन को लेकर पिछले दिनों कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं की बैठक हुई थी। आप नेता राघव चड्ढा और कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल के बीच अलायंस को लेकर कई दौर की बैठक हो चुकी है। खबरें यहां तक भी है कि दोनों पार्टियों में अभी कई दौर की मीटिंग होनी बाकी है। सूत्रों के मुताबिक गठबंधन पर अंतिम फैसले के लिए आम आदमी पार्टी 5 सितंबर को अरविंद केजरीवाल की जमानत को लेकर आने वाले फैसले का इंतजार कर रही है।

कांग्रेस-आप अलायंस पर क्या बोले दीपक बाबरिया?

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए AAP के साथ गठबंधन पर हरियाणा के AICC प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा, “गठबंधन के संबंध में आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ बातचीत बहुत प्रारंभिक मोड में है। हम इसकी खोज कर रहे हैं। अगर अगले 2-3 दिनों में कोई और विकास होता है, तो हम आपको बताएंगे।”

बाबरिया ने आगे कहा, “पहले 34 सीट फाइनल हुई थी। आज 41 सीटों में से 32 फाइनल हुआ है… विशिष्ट सीटों पर कोई विशेष चर्चा नहीं हुई। उनकी (रणदीप सुरजेवाला और कुमारी शैलजा) सीटों पर उम्मीदवारों के संबंध में प्रस्ताव रखे गए हैं।” आपको बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव अगले महीने की 5 तारीख को होने वाले हैं, जबकि इसके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को

Kurukshetra Job Fair: पिहोवा के भेरियां कॉलेज में जॉब फेयर, 110 पदों पर युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

Kurukshetra Job Fair कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा स्थित गवर्नमेंट कॉलेज भेरियां में

पिज्जा खाते-खाते 3 साल के बेटे के साथ हुआ कुछ ऐसा, 12 घंटे में बदल गई Emraan Hashmi की पूरी जिंदगी

Emraan Hashmi: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म 'आवारापन 2'

ईरान पर Trump का बड़ा आर्थिक एक्शन, बोले- मदद करने वाले देशों को भी भुगतना होगा भारी खामियाजा

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ आर्थिक दबाव को

Indonesia में फिर कांपी धरती, फ्लोरेस क्षेत्र में 5.9 तीव्रता का भूकंप; दहशत में लोग

Indonesia: इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में एक बार फिर भूकंप के झटके

UNSC में सुधार की भारत ने फिर उठाई जोरदार मांग, कहा- 1945 की व्यवस्था अब बदलने का समय

UNSC: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC में व्यापक सुधारों

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 3 दिन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. श्रमिकों को ई-स्कूटी खरीदने

Kulagarh Valley Bridge : मलबे और भारी बोल्डरों से टूटा वैली ब्रिज, तीन सीमांत घाटियों का संपर्क कटा

Kulagarh Valley Bridge: पिथौरागढ़/धारचूला। उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से