,

पंजाब: 1993 के फर्जी एनकाउंटर मामले में 32 साल बाद फैसला, रिटायर्ड SSP समेत 5 पुलिस अधिकारियों को उम्रकैद

BY: Yoganand Shrivastva

तरनतारन, पंजाब | तीन दशक से भी पुराने एक बहुचर्चित फर्जी एनकाउंटर केस में आखिरकार इंसाफ हुआ। तरनतारन जिले में वर्ष 1993 में हुए कथित फर्जी मुठभेड़ के मामले में CBI की विशेष अदालत ने सोमवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया। अदालत ने इस मामले में दोषी पाए गए पंजाब पुलिस के 5 पूर्व अधिकारियों को आजीवन कारावास की सजा दी है।

इन पुलिस अधिकारियों को मिली सजा

सजा पाने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) भूपेंद्रजीत सिंह और पूर्व उप अधीक्षक (DSP) दविंदर सिंह शामिल हैं। इनके अलावा तीन अन्य रिटायर्ड पुलिस अफसरों को भी दोषी करार दिया गया है। इन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत मुकदमा चला।

केस की पृष्ठभूमि

इस मामले में आरोप था कि 1993 में सात युवकों की हत्या एक फर्जी मुठभेड़ के दौरान की गई थी। शुरुआत में इस केस में कुल 10 पुलिसकर्मियों को आरोपी बनाया गया था। लेकिन लंबे चले मुकदमे के दौरान 5 आरोपियों की मौत हो चुकी है, जिसके चलते सिर्फ 5 पर ही ट्रायल पूरा हो सका।

अदालत ने क्या कहा?

CBI अदालत ने स्पष्ट रूप से कहा कि मामले में पीड़ितों को न्याय मिलने में भले ही तीन दशक लगे, लेकिन कानून की नजर में ऐसे अपराधों को छोड़ा नहीं जा सकता। अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि कानून के रक्षक जब खुद ही अपराध करने लगें, तो उसका असर समाज की न्याय व्यवस्था पर गहरा पड़ता है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 22 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Salman Khan ने किया ‘दबंग 4’ का ऐलान, लेकिन नहीं बनेगी ‘बजरंगी भाईजान 2’; बताई सीक्वल न बनाने की वजह

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि:…

CG: स्कूल में बच्चों से कराई मजदूरी; पढ़िए छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, रायपुर…

MP: भोपाल में आज भारत-कोरिया के बीच हॉकी मुकाबला, पढ़िए मध्य प्रदेश की Top 10 News

MP: 1. महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: आज भारत का मुकाबला कोरिया से…