,

बिलाईगढ़: करोड़ों में बना सलिहाघाट पुल दे रहा हादसों को न्यौता

Bilaigarh: Salihaghat bridge built at a cost of crores is inviting accidents

रिपोर्ट- भूपेंद्र ठाकुर

सड़क पर सरिया दे रहा हादसों को न्यौता

सारंगढ़-बिलाईगढ़। करोड़ों रुपए की लागत से बना सलिहाघाट पुल आज स्थानीय लोगों की जान के लिए खतरा बन गया है। पुल पर बने गड्ढे और उनमें से निकली सरिया किसी भी समय बड़ी दुर्घटना को न्यौता दे रही हैं।

करोड़ों खर्च, फिर भी बदहाल हालात

लगभग 1 किलोमीटर लंबा यह सेतु-पुल सरकारी दावों की पोल खोल रहा है। स्थानीय लोगों और रोजाना यहां से गुजरने वाले यात्रियों का कहना है कि पुल की हालत इतनी खराब है कि हर गुजरते वाहन के साथ हादसे की आशंका बनी रहती है।

  • पुल की रेलिंगें जर्जर हो चुकी हैं
  • सरिया बाहर निकल आई हैं
  • बड़े-बड़े गड्ढे वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं

प्रशासन और ठेकेदार की अनदेखी

ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित विभाग और ठेकेदार इस बदहाल स्थिति से पूरी तरह बेखबर हैं। प्रशासनिक अनदेखी का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है और आए दिन यहां छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं।

दिखावटी मरम्मत से नहीं मिला समाधान

स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल की रिपेयरिंग समय-समय पर की जाती है, लेकिन वह सिर्फ दिखावे की होती है। कुछ ही दिनों में मरम्मत का काम उखड़ जाता है और स्थिति जस की तस बनी रहती है।

जनता की मांग

ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि

  • जल्द से जल्द पुल की स्थायी मरम्मत की जाए
  • निकली हुई सरिया और गड्ढों को दुरुस्त किया जाए
  • पुल की नियमित जांच और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए

लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सुधार नहीं हुआ तो यह पुल किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 आदतों को माना गया है अवगुण, जानें क्या कहता है नीतिशास्त्र

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार, रिश्तों…