,

साहेबगंज में नाव हादसा: गंगा में पलटी नाव, 27 लोगों को बचाया गया

Boat accident in Sahebganj: Boat capsized in Ganga, 27 people rescued

रिपोर्ट- अरविंद ठाकुर

साहेबगंज। शनिवार सुबह गंगा नदी में एक बड़ा हादसा हो गया। महाराजपुर घाट से राजमहल प्रखंड के कई टोला गांवों के लिए निकली एक यंत्रचालित नाव गंगा की तेज धार और आंधी की वजह से पलट गई। हादसे में नाव पर सवार 31 लोग नदी में गिर गए। स्थानीय ग्रामीणों और दूसरी नाव की मदद से 27 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग अब भी लापता हैं।

तेज हवा बनी हादसे की वजह

जानकारी के अनुसार नाव सुबह करीब 6 से 6:30 बजे महाराजपुर घाट से निकली थी। करीब 10 मिनट की यात्रा के बाद अचानक गंगा की धार और तेज हवा के चलते नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान नाव पर सवार सभी लोग गंगा में डूबने लगे।

ग्रामीणों की बहादुरी से बची कई जानें

हादसे के बाद सामने से आ रही एक दूसरी नाव और उसमें सवार ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए कई लोगों को बचाया। स्थानीय दैहियार ग्रामीणों ने भी नदी में कूदकर डूबते लोगों को बाहर निकाला।

एक युवक की मौत, दो गंभीर

बचाए गए लोगों में से तीन को इलाज के लिए सदर अस्पताल साहेबगंज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

तीन लोग अब भी लापता

घटना की जानकारी मिलते ही राजमहल एसडीओ, एसडीपीओ बिमलेश त्रिपाठी, अंचलाधिकारी और रीवर थाना प्रभारी लव कुमार समेत प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और लापता लोगों की खोजबीन शुरू की। अभी भी तीन लोग गंगा में लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।

मृतक का भाई बोला- चूहा पकड़ने निकले थे

घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के भाई राजो मुरमू ने बताया कि वे लोग रांगा थाना क्षेत्र के मुकुब झूमर गांव के रहने वाले हैं। गांव के 17 लोग समेत कुल 30 लोग चूहा पकड़ने के लिए नाव से बंसी टोला पहुंचे थे और वहां से बलुआ टोला जा रहे थे। गंतव्य स्थान पहुंचने से पहले ही यह हृदय विदारक हादसा हो गया।

Jamtara News: जामताड़ा में अग्निमित्रा पॉल का जोरदार स्वागत, दुर्गा पूजा को लेकर दिया बड़ा बयान

रिपोर्ट: रतन कुमार Jamtara News पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल गुरुवार

Bihar Flood: नवगछिया के मदरौनी में कोसी का कहर, सड़कों और घरों में पांच फीट से ज्यादा पानी

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bihar Flood भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल के मदरौनी

Yogi Adityanath: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मथुरा पहुंचे CM योगी, नन्हें कान्हाओं पर बरसाया स्नेह

Yogi Adityanath श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे।

Swine Flu Ayurvedic Treatment: स्वाइन फ्लू में कौन सी जड़ी-बूटियां हो सकती हैं मददगार

Swine Flu Ayurvedic Treatment: इन दिनों स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण को

Korba Unidentified Dead Body: खेत में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Korba Unidentified Dead Body: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल की न्यू मार्केट

Gorakhpur: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Report by: Vandana Rawat Gorakhpur: गोरक्षपीठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण