बिहार में ऑनलाइन सिस्टम बना मज़ाक: ‘सैमसंग’ नाम से आय प्रमाण पत्र के लिए अजीब आवेदन, पिता का नाम ‘आईफोन’ और गांव ‘बैट्री’

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

जहानाबाद (बिहार): राज्य में डिजिटल सेवाओं का उपयोग किस तरह मज़ाक का विषय बनता जा रहा है, इसका एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस बार जहानाबाद जिले के मोदनगंज प्रखंड में एक अजीबोगरीब आय प्रमाण पत्र के ऑनलाइन आवेदन ने सबको चौंका दिया है।

आवेदनकर्ता ने अपना नाम ‘सैमसंग’, पिता का नाम ‘आईफोन’, और माता का नाम ‘स्मार्टफोन’ दर्ज किया। यही नहीं, उसके पते में गांव का नाम ‘बैट्री’, डाकघर ‘ढक्कन’, प्रखंड ‘मोदनगंज’ और जिला ‘जहानाबाद’ लिखा हुआ था। जैसे ही यह अजीब आवेदन अंचल कार्यालय तक पहुंचा, वहां के कर्मचारियों ने इसकी सत्यता पर संदेह जताया और मामले की जानकारी तुरंत अधिकारियों को दी।

साइबर क्राइम शाखा में दर्ज हुई शिकायत

मोदनगंज के अंचलाधिकारी मोहम्मद आसिफ हुसैन ने इस फर्जीवाड़े को गंभीरता से लेते हुए इसकी शिकायत साइबर थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को जांच का निर्देश दिया गया है और जो भी इस हरकत के पीछे है, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

यह पहली बार नहीं है जब बिहार में इस तरह का मामला सामने आया हो। कुछ ही समय पहले पटना के मसौढ़ी में ‘डॉग बाबू’ नाम के एक कुत्ते के नाम पर निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया था, जिससे सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए थे। अब ‘सैमसंग’ नाम से आय प्रमाण पत्र का मामला सामने आने से प्रशासन की लापरवाही फिर चर्चा में है।

डिजिटल व्यवस्था पर उठे सवाल

लगातार सामने आ रहे इन फर्जी मामलों से साफ है कि ऑनलाइन आवेदन प्रणाली में सत्यापन प्रक्रिया बेहद कमजोर है। ये घटनाएं ‘डिजिटल इंडिया’ जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं की साख पर भी असर डाल रही हैं। जब तक आवेदन की जांच प्रणाली को मजबूत नहीं किया जाएगा, ऐसे फर्जीवाड़े रुकने की संभावना कम ही है।

अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में कितनी तत्परता से दोषियों तक पहुंचता है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाता है।

Panchayati Raj Diwas : लोकतंत्र की सशक्त धारा, पंचायती राज व्यवस्था

Panchayati Raj Diwas : भारत की प्राचीनतम लोकतांत्रिक परंपराओं में से एक

PoliceRaid : रायपुर में ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘3 Stumps’ पर बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर रेड

रायपुर ब्यूरो PoliceRaid : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी

UP ATS Action: यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, ISI नेटवर्क से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार

रिपोर्ट- राशिद UP ATS Action: नोएडा से दबोचे गए तुषार चौहान उर्फ

Roorkee: डीजे के शोर से भड़का विवाद, जमकर हुआ पथराव, कई घायल

Report by: Salman Malik Roorkee: उत्तराखंड के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला

Ai Job Cuts : AI के बढ़ते प्रभाव से टेक सेक्टर में छंटनी तेज, हजारों नौकरियां खतरे में

Ai Job Cuts : टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर

Chardham Yatra में गंगोत्री-यमुनोत्री में गंदगी पर सख्ती, 100 बोरे कपड़े हटाए गए, श्रद्धालुओं से स्वच्छता की अपील

रिपोर्टर: विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी Chardham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होते

CommodityNews : सोने-चांदी की कीमतों में नरमी, वैश्विक संकेतों से बाजार पर दबाव

मुंबई: घरेलू वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को सोना और

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ 2027 में होगी रिलीज, पहला लुक आया सामने

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने

Pawan Khera को बड़ा झटका, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका की खारिज

Pawan Khera को गुवाहाटी हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने

Korea Forest Smuggling: कोरिया में अवैध साल लकड़ी तस्करी पर कार्रवाई, मारुति वैन से चिरान बरामद

Korea Forest Smuggling: कोरिया से रिपोर्टर चन्द्रकांत पारगीर के अनुसार, Korea Forest

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. SI पर रेप और

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजस्थान की गर्म हवाओं