,

कोरबा: भारी बारिश में धंसा कुआं, एक ही परिवार के तीन लोगों की दबकर मौत

Korba: Well collapsed due to heavy rain, three members of same family died after being buried

रिपोर्टर: उमेश डहरिया

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। कटघोरा थाना अंतर्गत जटगा चौकी के ग्राम बनवार में एक कुआं अचानक धंस गया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की दबकर मौत की खबर है।

हादसे का कारण

ग्रामीणों के अनुसार, कुएं में लगाए गए मोटर पंप को निकालने की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान कुआं अचानक धंस गया और वहां मौजूद तीन लोग मलबे में दब गए।

  • भारी बारिश के चलते मिट्टी पहले से ही कमजोर हो चुकी थी
  • अचानक जमीन धंसने से कुआं पूरी तरह जमींदोज हो गया

गांव में मचा हड़कंप

हादसे के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि तीनों मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं।

पुलिस और रेस्क्यू टीम की कार्रवाई

सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

  • पुलिस ने आपदा बचाव दल को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारी शुरू कर दी है।
  • ग्रामीण भी मौके पर जुटकर बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

प्रशासन में हड़कंप

इस दर्दनाक हादसे ने प्रशासन को भी सकते में डाल दिया है। अधिकारियों का कहना है कि

  • रेस्क्यू टीम के पहुंचते ही दबकर मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू किया जाएगा।
  • घटना की पूरी जांच कराई जाएगी ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Bhopal Master Plan : भोपाल मास्टर प्लान लेगा आकार,खत्म होगा 21 साल का लंबा इंतजार

Bhopal Master Plan : व्यापारियों की दूर होगी परेशानी,रहवासियों को भी मिलेगी

Sehore Power Transformer Plant : सीहोर में 888 करोड़ की पावर ट्रांसफॉर्मर यूनिट शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया रोल-आउट

Sehore Power Transformer Plant: भोपाल/सीहोर: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पावर ट्रांसफॉर्मर

Murder Case: ममेरे भाई ने सब्बल से किया हमला, 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपी गिरफ्तार

Murder Case गौरझामर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरिया में आपसी विवाद के

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी पर उमड़ी भीड़

Banbihari Temple Khairagarh: 300 साल पुराने मंदिर को संरक्षण का इंतजार, जन्माष्टमी

Jamtara News: जामताड़ा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara News जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक