,

सूरजपुर हाईटेक बस स्टैंड में शराब दुकान खोलने का विरोध

Opposition to opening of liquor shop in Surajpur Hi-Tech Bus Stand

रिपोर्टर: आकाश कसेरा

सूरजपुर जिले में प्रस्तावित हाईटेक बस स्टैंड के पास प्रीमियम शराब दुकान खोलने की तैयारी को लेकर विरोध तेज हो गया है। आज वार्ड क्रमांक 10 की पार्षद और नगर पालिका अध्यक्ष कुसुमलता रजवाड़े के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टोरेट पहुंचीं और जिला प्रशासन को विरोध स्वरूप ज्ञापन सौंपा।

महिलाओं में गहरा आक्रोश

हाईटेक बस स्टैंड जैसे व्यस्त स्थान पर शराब दुकान खोलने की खबर से स्थानीय महिलाओं में रोष है। उनका कहना है कि यह स्थान सार्वजनिक परिवहन, यात्रियों और छात्राओं के लिए बेहद संवेदनशील है। यदि यहां शराब दुकान खोली जाती है तो महिलाओं की सुरक्षा पर संकट खड़ा हो जाएगा।

नगरपालिका अध्यक्ष का तीखा बयान

नगर पालिका अध्यक्ष कुसुमलता रजवाड़े ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा:
“राज्य सरकार एक ओर स्कूल बंद कर रही है, वहीं दूसरी ओर शराब दुकानें खोलने में लगी है। हाईटेक बस स्टैंड में शराब दुकान खुलने से न केवल महिलाएं असुरक्षित महसूस करेंगी, बल्कि युवाओं में नशे की प्रवृत्ति भी बढ़ेगी।”

ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध

महिलाओं और पार्षदों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रस्तावित शराब दुकान को रद्द करने की मांग का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि आबादी वाले इलाके और सार्वजनिक स्थलों के समीप शराब दुकानों को अनुमति न दी जाए।

अपर कलेक्टर ने दिया आश्वासन

ज्ञापन मिलने के बाद अपर कलेक्टर ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि
“शराब दुकान के प्रस्ताव पर आबकारी विभाग से चर्चा की जाएगी और नियमों के अनुरूप ही कोई निर्णय लिया जाएगा।”

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…

Lucknow: राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: CM Yogi

Report by: Vandana Rawat Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव-2026…

Lucknow: राज्य कर्मचारियों के लिए योगी सरकार की बड़ी सौगात

Report by: Vanadan Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश के राज्य कर्मचारियों…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Blood Center License Suspended: इंदौर के शुभम ब्लड सेंटर पर कार्रवाई, लाइसेंस की सभी गतिविधियों पर रोक

Indore Blood Center License Suspended: संयुक्त निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं मध्य…