मैसूर: स्कूटर सवार बुजुर्ग की बस से कुचलकर मौत, हादसे का दिल दहला देने वाला CCTV फुटेज आया सामने

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva


कर्नाटक के मैसूर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। शहर के श्रीरामपुर इलाके में एक बुजुर्ग व्यक्ति की बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका फुटेज सामने आने के बाद लोग सन्न रह गए।

बस की टक्कर से गिरे बुजुर्ग, पहिए से सिर कुचलने से मौत

मृतक की पहचान श्रीरामपुर निवासी 71 वर्षीय पुरुषोत्तमय्या के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक, वह स्कूटर पर सवार थे जब कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की एक बस ने उन्हें टक्कर मार दी। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि टक्कर लगने के बाद वह जमीन पर गिर पड़े और तभी बस का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने इलाके में शोक की लहर फैला दी है।


राजस्थान में अलग हादसे में महिला की मौत

राजस्थान के जैसलमेर जिले के सम क्षेत्र में मंगलवार शाम एक और हादसा हुआ, जब रेत के टीलों में अनियंत्रित होकर एक जीप पलट गई। जीप में सवार महाराष्ट्र की 62 वर्षीय महिला आशा नेहरा की इस दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि तीन अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस के अनुसार ये लोग नासिक से पर्यटन के लिए आए थे। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप

Chhattisgarh Top News: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल