कांग्रेस और NC के गठबंधन पर भड़के अमित शाह! राहुल गांधी से पूछे ये सवाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद से ही सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी और नेशनल कॉन्फ्रेंस दोनों ही विस चुनाव साथ में मिलकर लड़ेंगी। अब इसे लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कई सवाल भी पूछे हैं। तो आइए बताते हैं कि आखिर अमित शाह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से क्या सवाल पूछे हैं।

अमित शाह ने एक्स पर क्या लिखा?

अमित शाह ने एक्स पर लिखा, मोदी सरकार ने ‘आर्टिकल 370 और 35A’ हटाने के बाद वर्षों से दलितों, आदिवासियों, पहाड़ियों और पिछड़ों के साथ हो रहे भेदभाव को खत्म करके उन्हें आरक्षण देने का काम किया।

क्या राहुल गांधी JKNC के घोषणापत्र में उल्लेखित दलितों, गुज्जर, बकरवाल और पहाड़ियों के आरक्षण को समाप्त करने वाले आरक्षण विरोधी प्रस्ताव का समर्थन करते हैं?

नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन करने के बाद कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को देश के सामने अपनी आरक्षण नीति को स्पष्ट करना चाहिए।

शाह ने राहुल से पूछे ये सवाल

  • कांग्रेस ‘नेशनल कांफ्रेंस’ के जम्मू-कश्मीर में फिर से ‘अलग झंडे’ के वादे का समर्थन करती है?
  • क्या राहुल गाँधी और कांग्रेस पार्टी धारा 370 और आर्टिकल 35A को वापस लाकर जम्मू-कश्मीर को फिर से अशांति और आतंकवाद के युग में धकेलने के JKNC के निर्णय का समर्थन करती है?
  • क्या कांग्रेस कश्मीर के युवाओं के बदले पाकिस्तान के साथ वार्ता करके फिर से अलगाववाद को बढ़ावा देने का समर्थन करती है?
  • क्या कांग्रेस पार्टी और राहुल गाँधी, पाकिस्तान के साथ ‘LoC ट्रेड’ शुरू करने के नेशनल कांफ्रेंस के निर्णय से फिर से बॉर्डर पार से आतंकवाद और उसके इकोसिस्टम का पोषण करने का समर्थन करते हैं?
  • क्या कांग्रेस आतंकवाद और पत्थरबाजी की घटनाओं में शामिल लोगों के परिजनों को फिर से सरकारी नौकरी में बहाल करके आतंकवाद, दहशतगर्दी और बंद के दौर को फिर से लाने का समर्थन करती है?

तीन चरणों में चुनाव

बता दें कि एक दशक के बाद जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र का पर्व लौटा है। चुनाव आयोग ने बताया था कि जम्मू कश्मीर में 3 चरणों में चुनाव होंगे और नतीजे 4 अक्टूबर को ही घोषित किए जाएंगे।

जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव

18 सिंतबर को पहले चरण का चुनाव

25 सितंबर को दूसरे चरण का चुनाव

1 अक्टूबर को तीसरे चरण का चुनाव

जम्मू-कश्मीर में कुल 87.09 लाख मतदाता

चुनाव आयोग प्रमुख राजीव कुमार ने बताया था कि, जम्मू-कश्मीर में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 74 सामान्य, एससी-7 और एसटी-9 हैं। जम्मू-कश्मीर में कुल 87.09 लाख मतदाता होंगे, जिनमें से 44.46 लाख पुरुष, 42.62 लाख महिलाएं, 3.71 लाख पहली बार मतदाता और 20.7 लाख युवा मतदाता हैं।

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को