,

ग्वालियर में पिता-पुत्री पर पड़ोसियों का हमला, विवाद सुलझाने गए थे, बका से घायल किया

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर | ग्वालियर के पुरानी छावनी क्षेत्र में एक मामूली विवाद हिंसा में बदल गया, जब एक पिता अपनी बेटी से गाली-गलौज की शिकायत पर बात करने पड़ोसी के घर पहुंचा। आरोप है कि बात करने गए व्यक्ति पर धारदार हथियार (बका) से हमला कर दिया गया। इस दौरान उसकी बेटी को भी चोटें आईं।

यह घटना बालाजी धाम कॉलोनी की है, जहां लंबे समय से दो परिवारों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता आ रहा था। पड़ोसी अजय वर्मा और प्रीति वर्मा से सविता रजक का अक्सर कचरा फेंकने, पानी और अन्य घरेलू मुद्दों को लेकर झगड़ा होता रहता था।

बेटी से बदसलूकी के विरोध पर हुआ हमला
मंगलवार को कथित तौर पर प्रीति और अजय वर्मा ने सविता से अशब्द भाषा में बात की। जब सविता ने यह बात अपने पिता विष्णु रजक को बताई, तो उन्होंने अगली सुबह मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश की और पड़ोसी के घर बातचीत करने गए।

लेकिन बात बनने की बजाय और बिगड़ गई। बातचीत के दौरान अजय वर्मा, प्रीति वर्मा, माते और श्रीकांत वर्मा ने मिलकर विष्णु रजक पर हमला कर दिया। हमले में बका जैसे धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट आई। बेटी बीच-बचाव करने आई तो वह भी घायल हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पिता-पुत्री को अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

स्थानीय निवासियों से पूछताछ में सामने आया है कि झगड़े की शुरुआत अक्सर अजय और प्रीति वर्मा की ओर से होती थी। पुलिस ने सभी बयानों को रिकॉर्ड कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

स्थानीय तनाव और पुराने विवाद बने कारण
यह घटना सिर्फ एक दिन का मामला नहीं थी, बल्कि दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव का नतीजा है। लगातार झगड़ों और गाली-गलौज ने अंततः हिंसा का रूप ले लिया। पुलिस अब मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

अफगान महिला पत्रकार के सवाल पर Khawaja Asif का ऐसा इशारा, वीडियो हुआ वायरल

Khawaja Asif: न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा से जुड़े कार्यक्रमों के दौरान…

Earthquake: चीन के दाओचेंग के पास 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानिए कितना है खतरा

Earthquake: चीन में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिली…

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. ओडिशा से MP जा…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP Weather: प्रदेश में…